निगम

गणेश नगर इलाके में गैस रिसाव से मचा हड़कंप, निगम के अमले ने पहुंचकर स्थिति संभाली

आलोक

शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 44 गणेश नगर के अन्नपूर्णा कॉलोनी स्थित पानी टंकी परिसर में मौजूद प्यूरीफाई गैस के रिसाव होने से क्षेत्रवासियों को सांस लेने में कठिनाई होने लगे। वही मोहल्लेवासी अपना घर तक छोड़कर दूसरे स्थान में चले गए। जिसके बाद समस्या की सूचना नगर निगम के जल विभाग को दी गई। जहा विभाग के कर्मचारियों ने गैस के रिसाव को बंद किया। जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।लेकिन घटना के बाद से निगम के जल विभाग की लापरवाही भी सामने आ गई।पानी और शुद्ध हवा ये दोनों वस्तु इंसान की रोजाना जरूरतों में से एक है। लेकिन शक्रवार को यही हवा लोगो के लिए मुसीबत का कारण बन गई। दरसअल वार्ड क्रमांक 43 गणेश नगर शहर के दूसरे छोर यानी रेलवे लाइन के किनारे बसा है।

नगर निगम क्षेत्र का वार्ड होने के कारण यहां की समस्त व्यवस्थाओ को नगर निगम के द्वारा ही संचालित किया जाता है। इसी वार्ड के अन्नपूर्णा कॉलोनी में निगम के द्वारा पानी टंकी बनाई गई है जहाँ से क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जाती है। क्योकि पानी को फ़िल्टर करने के बाद ही लोगो के घरों तक पहुचाया जाता है। लिहाज़ा नगर निगम के द्वारा टंकी परिसर क्षेत्र में प्यूरीफाई गैस सिलिंडर रखे गए है। जिसमें मौजूद गैस से पानी को फ़िल्टर किया जाता है। परंतु यह पुरानी व्यवस्था थी। अब निगम के द्वारा क्लोरीन का उपयोग पानी को फ़िल्टर करने के लिए किया जाता है। ऐसे में प्यूरीफाई का यह सिलिंडर महीनों से टंकी के इस परिसर में भर्ती पड़ा था। इसी बीच सुबह नौ से दस बजे के बीच अचानक सिलिंडर से प्यूरीफाई गैस का रिसाव होने लगा। जिससे हवा के साथ गैस मोहल्ले में फैलने लगा। क्योकि गैस काफ़ी खतरनाक है लिहाज़ा जैसे ही मोहल्लेवासियों को इसका पता चला वे घर छोड़कर किसी सुरक्षित स्थान में जाने लगे। इसी बीच नगर निगम के जल विभाग को गैस रिसाव की सूचना दी गई। जिसके बाद निगम का जल विभाग का अमला तत्काल अन्नपूर्णा नगर की पानी टंकी के पास पहुचा। जहा सिलिंडर से हो रहे गैस रिसाव को रोकने प्रयास किये जाने लगे।

इस बीच लगभग दो घंटे की मसक्कत के बाद कर्मचारियों ने गैस रिसाव को बंद किया। वही सिलिंडर को एक बड़े पानी के गड्ढे में डाला। जिसके बाद मोहल्लेवासी अपने घरों में लौटे। हालाकि सिलिंडर का उपयोग न होने के बाद भी वो वहां क्यो मौजूद था यह तो जांच का विषय है। लेकिन नगर निगम के जल विभाग के प्रभारी की माने तो टंकी की सुरक्षा के लिए परिसर में गार्ड मौजूद है। वही सिलिंडर से गैस रिसाव क्यो हुआ इसकी जांच की जाएगी। इसके साथ ही टंकी के परिसर में ही अवैध रूप से रिपेरिंग कार्य भी संचालित हो रहा था। प्रभारी ने यहां भी जांच कराने का अस्वासन दिया।

पानी टंकी के बगल में ही शासकीय प्राथमिक शाला संचालित होती है। गैस रिसाव होने की बात सामने आने के बाद शाला में बच्चो को छुट्टी दे दी गई। जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने। भले ही नगर निगम के अधिकारी समस्त व्यवस्था को दुरुस्त कर लिए जाने की बात कह रहे है। लेकिन इस घटना के बाद जल विभाग की कई लापरवाही सामने आई है। जिसे दुरुस्त करना होगा।

error: Content is protected !!
Letest
पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक...