क्राईम

खेत में मिली महिला की नग्न लाश की गुत्थी अब भी अनसुलझी, कर दिया गया दफन

आकाश दत्त मिश्रा

फास्टरपुर पुर थाना क्षेत्र के सिंघानपुरी और बघमार के बीच खेत में मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस अब तक मृत महिला की पहचान तक नहीं कर पाई है और इसी कारण पूरा मामला अटका हुआ है ।महिला की लाश तेजी से सड़ने लगी थी, लिहाजा शुक्रवार को मुंगेली की स्वयंसेवी संस्था पहल द्वारा महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया ।पहल के अध्यक्ष राजू वेंताल की कोशिश के बाद महिला के शव को फिलहाल दफनाया गया है।

ऐसा माना जा रहा है कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद पत्थर से कुचलकर और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद उसकी लाश को खींचकर खेत तक लाया गया था। पुलिस पिछले 5 दिनों से महिला की पहचान की तलाश में है। आसपास के लोगों से पूछताछ और थानों से जानकारी जुटाने के बावजूद अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है । इसलिए मामला एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाया है। मौका ए वारदात पर मौजूद मोबाइल के आधार पर भी पुलिस गुत्थी को सुलझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन इसमें भी अब तक बड़ी कामयाबी नहीं मिली है। फास्टरपुर थाने के प्रभारी आशीष अरोरा ने बताया कि मृत महिला की पहचान होने के बाद ही हत्या की गुत्थी सुलझ पाएगी ।उन्होंने यह भी संभावना जताई कि मृत महिला मुंगेली क्षेत्र की नहीं है। मुमकिन है उसे कहीं बाहर से लाकर उसकी हत्या कर उसकी लाश फेंक दी गई हो, इसलिए मामले को सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। फिलहाल फास्टरपुर पुलिस इस मामले को सुलझाने में एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...