धर्म -कला-संस्कृति

स्पेशल बच्चों के स्पेशल हुनर को सराहने पहुंचे विधायक

डेस्क

कुदरत के अपने ही नियम कायदे हैं। कुदरत किसी से कुछ छिनता है तो बदले में उसे नए हुनर से नवाजता भी है। ऐसे ही कुछ विशेष बच्चों को प्रशिक्षित करने का काम श्री स्पेशल केयर सेंटर में वर्षों से किया जा रहा है। यहां बच्चों के हुनर को नया आयाम देने की खास तरीके से कोशिश की जाती है ।यह बच्चे समय-समय पर अपने हुनर से सभी को चमत्कृत भी करते हैं ।कभी इन बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी जाती है। दिवाली पर यही बच्चे दिए और मोमबत्ती बनाकर सबको हैरान कर देते हैं तो वहीं हर वर्ष श्री स्पेशल केयर सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शारीरिक और मानसिक दिव्यांग बच्चों द्वारा आकर्षक राखियां तैयार की जाती है।

जिन्हें समारोह पूर्वक प्रदर्शित किया जाता है। इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के साथ मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के मद्देनजर श्री स्पेशल केयर सेंटर के विशेष बच्चों द्वारा तैयार राखियों की प्रदर्शनी का औपचारिक शुभारंभ इस शनिवार दोपहर बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे द्वारा किया गया। ईदगाह चौक स्थित श्री स्पेशल केयर सेंटर पहुंचे बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने इन खास बच्चों के हुनर की सराहना करते हुए मुख्य कंठ से उनकी प्रशंसा की और कहा कि कोई भी चुनौती इतनी बड़ी नहीं होती जिसे लांघ कर सफलता हासिल न की जा सके। चुनौती जितनी कठिन है होती है, सफलता का स्वाद उतना ही मधुर होता है। श्री स्पेशल केयर सेंटर के बच्चों द्वारा निर्मित आकर्षक राखियां की प्रदर्शनी को निहारने के बाद बिलासपुर विधायक के साथ अन्य अतिथियों ने भी इसकी सराहना की और बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए यहां उनके द्वारा निर्मित राखियां क्रय की गई। इस प्रदर्शनी में श्री स्पेशल केयर सेंटर में प्रशिक्षण हासिल करने वाले विशेष बच्चों द्वारा निर्मित राखियों के साथ अन्य क्राफ्ट भी विक्रय हेतु प्रदर्शित किए गए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...