बिलासपुर

सड़क हादसा :- बिलासपुर – रायपुर हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी ठोकर…मौके पर 1 महिला की मौत, बच्ची समेत 3 घायल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – एक बार फिर बिलासपुर -रायपुर हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार ग्रामीणों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसकी वजह से बाइक सवार 1 महिला की मौके पर मौत हो गई, वही एक बच्ची सहित 3 घायल है जिन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बावली में रहने वाला प्रकाश कौशिक अपने रिश्तेदार कचरा बाई वर्मा 35 वर्ष, दुखिया वर्मा 60 वर्ष और सात वर्षीय बच्ची दुर्गेश्वरी वर्मा को बाइक में लेकर किसी काम से ग्राम कोटमी जा रहा था। तभी उनकी बाइक सरगांव के पास नेशनल हाईवे में मोहभट्ठा मोड़ के पास पहुंची थी,

जहाँ नेशनल हाईवे में आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया, इस हादसे में महिला कचरा बाई के सिर में गंभीर चोंट लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया, हादसे के बाद जुटी भीड़ ने घटना की जानकारी डायल 112 की टीम को दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए सरगांव अस्पताल पहुंचाया। वहीं मामले में सरगांव पुलिस केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच औ... शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी...एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे ... तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ...