बिलासपुर

बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त…तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम हेरोइन जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना चकरभाठा और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर तीन अंतर्राज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 34 ग्राम कीमती हेरोइन बरामद की है, जिसकी सप्लाई पंजाब से की जा रही थी।

घेराबंदी कर पकड़ा गया गिरोह

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चकरभाठा क्षेत्र के हिर्री माइंस और तिलक नगर के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति मादक पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने दबिश दी और तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहित हिंदूजा उम्र 32 वर्ष, चकरभाठा, करन दीप सिंह उम्र 29 वर्ष, चकरभाठा और आर. रजिंदर कुमार उम्र 35 वर्ष, तरनतारन, पंजाब के रूप में हुई है।

पंजाब से छत्तीसगढ़ तक फैला था नेटवर्क


पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि आरोपी करन दीप सिंह पंजाब से हेरोइन लाकर चकरभाठा निवासी मोहित हिंदूजा को सप्लाई करता था। इसके बाद ये तीनों मिलकर आर. रजिंदर के साथ ऊंचे दामों पर नशेड़ियों को इसे बेचते थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

जिले में नशे के विरुद्ध महाभियान जारी

बिलासपुर पुलिस ने पिछले तीन दिनों में नशे के विरुद्ध चौतरफा प्रहार किया है। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 07 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 1300 नशीली टैबलेट, 400 एमएल एविल इंजेक्शन,
02 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए यह सघन अभियान और भी कठोरता के साथ जारी रहेगा।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...