बिलासपुर

शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो… खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग,

उदय सिंह

बिलासपुर – न्यायधानी में परिसीमन के बाद जुड़े वार्ड में अवैध खनन का बड़ा मामला सामने आया है। जिसमे कांग्रेस पार्टी के पार्षद सवालों के कटघरे में है। उनपर बिना परमिशन वार्ड के तालाबों से अवैध मिट्टी के खनन कराने का आरोप लगा है। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नं 47 के पार्षद मोहन श्रीवास का एक कॉल रिकॉर्ड सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमे मोपका के रहने वाले युवक सितेश कुमार दर्वे के साथ अवैध खनन के लेन देन की बात की गई है। यही नहीं उक्त ऑडियो में कांग्रेसी पार्षद मोहन श्रीवास रात में हुए अवैध खनन के बाद मिट्टी के परिवहन का हिसाब लेते सुनाई दे रहे साथ ही पर ट्रिप 400 कमीशन की बात भी की गई है।

सूत्रों की माने तो वार्ड नं 47 के रामकृष्ण नगर के बाबा तालाब और वार्ड नं 48 के कूटीपारा तालाब में बीते एक पखवाड़े से रात के अंधेरे में जेसीबी से खुदाई कर उसका परिवहन किया गया है। खनिज विभाग के नाक के नीचे चल रहे इस खेल का खुलासा होना मुश्किल भी था। ठीक इसी समय वार्ड पार्षद मोहन श्रीवास और खनन करने वाले युवक सितेश कुमार दर्वे के बीच लेन देन को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद उनके बीच हुए कॉल रिकार्डिंग सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया।

इधर मामले में पार्षद ने युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। तो वही सितेश कुमार दर्वे ने एसपी ऑफिस पहुंच पूरे घटना क्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेसी पार्षद मोहन श्रीवास के द्वारा कुटी पारा, रामकृष्ण नगर के बाबा तालाब का नगर निगम एवं खनिज विभाग द्वारा खोदने की परमिशन लेने की बात युवक से कही गई थी।

जिसके बाद अवैध खनन का काम शुरू कर दिया गया। युवक ने बताया कि विगत दो महीनो से दोनो तालाब के मिट्टी के अवैध खनन का काम किया जा रहा था। जिसमे करीब 200 हाइवा मिट्टी का खनन किया जा चुका है। इस दौरान दोनो के बीच तैय हुए रकम को लेकर विवाद हुआ तब जाकर मामले का खुलासा हुआ है। इस पूरे मामले में दोनो की शिकायत स्थानीय पुलिस ने ले ली है। लेकिन इस पूरे मामले में वार्ड के ग्रामीण काफी आक्रोशित है। सभी इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग कर रहे है।

तालाब के उत्थान के लिए जिला प्रशासन की सारी मेहनत गई पानी में,, तालाब के पचरी निर्माण के पूर्व स्लोप बनाने मिट्टी की हुई थी पटाई उसकी कर दी गई खुदाई…


स्थानीय निवासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि कूटीपारा के तालाब के उत्थान के लिए जिला कलेक्टर के निर्देश पर उक्त तलाब के मेढ़ को पाटा गया था। ताकि वार्डोंवासियों के निस्तारी के साथ ही जल संरक्षित किया जा सके। लेकिन जिला प्रशासन के नाक के नीच महज दो महीनो में ही उक्त तालाब का सीना छल्ली कर अवैध खनन किया गया। जिससे तालाब का अस्तित्व अब खतरे में है। वही कभी भी बड़ी घटना घटने की संभावना बढ़ गई है। जिससे सभी चिंतित है।

जांच के बाद ही हो सकेगा दूध का दूध और पानी का पानी,,

वार्ड के लोगो ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बिना संरक्षण के इतने बड़े अवैध खनन कि घटना को अंजाम नही दिया जा सकता है। ऐसे में ऑडियो से प्रारंभिक तौर पर यही लग रहा है। कि वार्ड नं 47 के कांग्रेसी पार्षद मोहन श्रीवास के संरक्षण में ही उक्त अवैध खनन को कराया गया है। हालाकि इस पूरे मामले में वार्ड के लोग जिला प्रशासन द्वारा जांच की मांग कर रहे है। ताकि दोषी के खिलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो सके।

कांग्रेसी पार्षद ने आरोपो को बताया गलत…

मोपका क्षेत्र में बीते एक पखवाड़े से चले अवैध खनन के मामले में घिरे वार्ड नं 47 के पार्षद मोहन श्रीवास ने उनपर लगे सारे अरोपो को खारिज करते हुए अपने आप को पाक साफ़ बताया और मामले में अपने समर्थकों के साथ एसपी ऑफिस में शिकायत कि है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग... जिले में वाहन चोरी करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़...5 आरोपियों से 1 ट्रेक्टर सहित 7 मोटरसाइकिल बराम... बिलासपुर: पचरीघाट हत्याकांड मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार...पुरानी रंजिश बनी वारदात की वजह, योजना बनाकर... सरकारी राशन की हेराफेरी का मामला, ग्राम चकरबेढ़ा के ग्रामीणों ने की कलेक्टर से शिकायत...दुकान संचालक ...