धर्म -कला-संस्कृति

मुकेश की याद में रविवार को संगीत निशा कार्यक्रम

डेस्क

सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक स्वर्गीय मुकेश की 96वीं जयंती के अवसर पर कला संगम सांस्कृतिक मंच एवं अनुभूति के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 28 जुलाई 2019 रविवार को सायं 6 बजे से रामा मैगनेटो परिसर श्रीकांत वर्मा मार्ग बिलासपुर में स्वर्गीय मुकेश के गाये गीतों पर सुरमयी संगीत निशा, हर दिल जो प्यार करेगा ,के साथ सदाबहार गीतों को सुप्रसिद्ध गायक कलाकार ललित अग्रवाल, दीपक जावलकर, गिरीश त्रिवेदी, चम्पा भट्टाचार्य आदि गायक कलाकार अपनी खुबसूरत अवाजों से मुकेश के गाये नगमों की प्रस्तुती देंगे।
ललित अग्रवाल ने बताया कि मुकेश जी के साथ युगल गीतों में स्वर कोकीला लता मंगेश्कर , आशा भोषले , सुमन कल्याणपुरी , हेमलता , कंचन , स्वर सम्राट स्व.मो.रफी साहब जी एवं महेन्द्र कपुर जल के द्वारा गाये गीतों की भी प्रस्तुती देंगे। मंच के आलेख वर्मा, अब्दुल अलीम, गिरीश त्रिवेदी, दीपक जावलकर, शेरू खान, तरूण शर्मा, मंजू राव, सायना आदि पदाधिकारियों ने कला प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।स्व.सम्राट स्व.मोहम्मद रफी साहब की पुण्यतिथि पर यादे 31 जुलाई को

कला संगम सांस्कृतिक मंच बिलासपुर द्वारा स्वर सम्राट स्वर्गीय मो.रफी साहब जी की पुण्यतिथि पर 31 जुलाई बुधवार को सुरमयी संगीत निशा यादें का कार्यक्रम ई.राघवेन्द्र राव सभा भवन में सायं 6ः30 बजे से आयोजित किया गया है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मंच द्वारा स्व.रफी साहब जी के गाये सहाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुती मंच के कलाकारों द्वारा दी जावेगी। मंच के संस्थापक आलेख वर्मा, संयोजक अब्दुल अलीम, दीपक जावलकर, अध्यक्ष गिरीश त्रिवेदी ने बताया कि मंच का यह 27वॉ वर्ष है यादे का इस वर्ष भी एक से बढकर एक रफी साहब के गाये गीतों की प्रस्तुती दी जाएगी। मंच के गायक कलाकार गिरीश त्रिवेदी, तरूण शर्मा, मंजू राव, योग आनंद साहू, राकेश सिंह, आशीष, निशा सिंह द्वारा प्रस्तुती दी जाएगी। कार्यक्रम में म्यूजिकल ग्रुप शरद समुद्रे, विकास पाण्डेय, प्रिंस ठाकुर, अमित शर्मा, हरीश हत्ती, अजय, सुरूचित होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के भूपेश वैष्णव, धनंजय अनुपम, आलेख वर्मा, अब्दुल अलीम, दीपक जावलकर, गिरीश त्रिवेदी, शेरू खान, ललित अग्रवाल, गणेश नामदेव, योगेश त्रिवेदी, गुड्डू भारत, मनोज विश्वकर्मा, सुंदर श्रीवास्तव, चम्पा भट्ाचार्य, सायना, राजेन्द्र केशरवानी, महेश श्रीवास्तव, सुशील पाण्डेय, राज यादव, सुरेन्द्र साहू, सूर्यकांत श्रीवास, गीता चाचा, बबलू श्रीवास्तव, महेन्द्र कश्यप, मंजू शर्मा, रिता बाजपेयी, प्रदीप बाजपेयी, रविशंकर दुबे, सीमा दुबे सहित सदस्यगण जुटे हुए है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच औ... शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी...एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे ... तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर...