छत्तीसगढ़रायपुर

अंतागढ़ मामले में किरणमयी नायक ने दर्ज कराई एफ आई आर ,जोगी, मूणत और मंतूराम समेत पांच को बनाया आरोपी

सुर्खियां बटोरने वाली इस खबर से पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्री समेत कई लोगों की मुसीबत बढ़ने वाली है आरोपियों में पूर्व मुख्यमंत्री के दामाद का भी नाम शामिल

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

अंतागढ़ टेप कांड मामले में कांग्रेस प्रवक्ता और पूर्व महापौर किरणमयी नायक ने पंढरी थाने में एफ आई आर दर्ज कराते हुए पुलिस को बेहद अहम सबूत सौंपे हैं ,साथ ही कहा है कि जब भी पुलिस को मूल टेप और ट्रांसक्रिप्ट की जरूरत होगी तो वह भी उन्हें उपलब्ध करा दी जाएगी। अंतागढ़ टेप कांड मामले में रायपुर के पंढरी थाने में छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत प्रमोद जोगी के साथ उनके बेटे अमित जोगी ,पुनीत गुप्ता ,राजेश मूणत और मंतूराम पवार पर धोखाधड़ी के अलावा रुपए के प्रलोभन और भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में कुछ दिनों पहले फिरोज सिद्धकी से पूछताछ के बाद उन्होंने भी बेहद अहम सबूत पुलिस को सौंपने का दावा किया था। इस मामले में एसआईटी गठित होने के बाद किरणमयी नायक ने 5 आरोपियो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सुर्खियां बटोरने वाली इस खबर से पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्री समेत कई लोगों की मुसीबत बढ़ने वाली है। आरोपियों में पूर्व मुख्यमंत्री के दामाद का भी नाम शामिल है।

क्या है पूरा मामला

साल 2014 में अंतागढ़ में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने मंतूराम पवार को अपना प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन अप्रत्याशित तरीके से मंतूराम मैदान छोड़कर ऐन चुनाव से पहले कहीं गायब हो गए उससे पार्टी की छवि धूमिल हो गई ।इसी दौरान एक टेप वायरल हुआ जिसमें कथित तौर पर अमित जोगी ,अजीत जोगी और पुनीत गुप्ता के बीच मंतूराम को सौदे में तय रकम देने पर बातचीत हो रही थी। इस टेप को पेश करने का दावा फिरोज सिद्दीकी ने किया था जिसके बाद से ही यह माना जा रहा था की अपने ही पार्टी के साथ भीतर घात करते हुए अजीत और अमित जोगी ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर मंतूराम को वाकआउट करने को प्रलोभन देकर राजी किया था। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी सरकार में मंत्री रहे राजेश मूणत और लोकसेवक पुनीत गुप्ता का भी नाम आ रहा है क्योंकि टेप में भी इनका जिक्र है। इधर भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट किया है अंतागढ़ टेप मामले में उनकी पार्टी की कोई भूमिका नहीं है लेकिन मामले में एसआईटी गठन और एफ आई आर दर्ज होने के बाद माना जा रहा है कि आरोपियों की मुश्किल तो बढ़ेगी ही साथ ही जद में अजीत जोगी और भारतीय जनता पार्टी भी आएगी ।यानी कांग्रेस सरकार के गठन के बाद दोनों विपक्षी पार्टियों को घेरने का काम शुरू हो चुका है और अंतागढ़ मामले में दोनों ही पार्टियां बुरी तरह घिरती नजर आ रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच औ... शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी...एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे ... तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती