स्वास्थ्य

मानसिक रोग की पहचान और रिफरल हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण  

डेस्क


राज्य मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय, सेंदरी, बिलासपुर में स्थापित स्पर्श क्लिीनिक द्वारा विकासखण्ड मरवाही, पेंड्रा, गौरेला, जिला बिलासपुर अंतर्गत कार्यरत ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला एवं पुरूष हेतु एक दिवसीय मानसिक रोग पहचान एवं रिफरल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें उनको मानसिक रोग के पहचान लक्षण एवं उचित ईलाज हेतु उच्च संस्थाओं में रिफलर हेतु प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को सामान्य मानिसिक बीमारियों जैसे अवसाद, चिंता, नींद में कमी, सोमेटो फाम डिसआर्डर, लर्निग डिसएबिलीटी, एवं बच्चों में धीरे शारिरिक एवं मानसिक विकास के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान राज्य मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय, सेंदरी, बिलासपुर से आये हुए प्रशिक्षक प्रशांत रंजन पाण्डेय, सा.सो. वर्कर ने बताया कि कुल जनसंख्या के 30 प्रतिशत व्यक्ति किसी न किसी सामान्य मानसिक बीमारी से ग्रसित है, एवं उचित समय पर पहचान एवं इलाज ना हो पाने के कारण व्यक्ति गंभीर मानसिक बीमारियों से घिर सकता है। लोक लाज एवं समाज में व्याप्त अंधविश्वास के कारण भी व्यक्ति उचित ईलाज से वंचित रह जाता है। डाॅ. जे.पी. आर्या, आर.एम.ओ, रा.मा.चि. सेंदरी बिलासपुर ने शारिरिक एवं मानसिक रूप से अविकसित बच्चों हेतु शासन द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं एवं उनके ईलाज व पुनर्वास के बारे बताया।

प्रशिक्षण में डाॅ. बी.आर. नंदा, अस्पताल अधीक्षक, राज्य मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय, सेंदरी, बिलासपुर, डाॅ. अमर सिंह सेन्द्राम खण्ड चिकित्सा अधिकारी गौरेला, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. पैकरा खण्ड चिकित्सा अधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी पेंण्ड्रा, एवं डाॅ. के. के. ध्रुव, खण्ड चिकित्सा अधिकारी मरवाही ने प्रशिक्षार्थियों को विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...