निगम

डीपूपारा तालाब का हुआ कायाकल्प, वर्षा जल से लबालब हुआ तालाब

डेस्क

वर्षा जल को संरक्षित करने निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने शहर के सभी तालाबों की सफाई कराने के निर्देश दिए थे। निर्देश के तहत डीपूपारा तालाब की पूर्णतः सफाई कराई गई। तालाब के सफाई होने के बाद यह वर्षा जल से लबालब भर गया है, जो मोहल्लेवासियों और यहां आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
शहर के गिरते जल स्तर को देखते हुए निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने वर्षा जल को संरक्षित रखने और इससे शहर के भूगर्भ जल स्तर को बनाए रखने के लिए तालाबों की सफाई कराने का फैसला लिया था। इसके तहत सभी जोन कमिश्नर प्रभारियों को उनके क्षेत्र के तालाबों की सूची बनाने और वहां सफाई कराकर वर्षा जल को संरक्षित करने के निर्देश दिए गए। निर्देश के तहत तारबाहर क्षेत्र के डीपूपारा तालाब की सफाई जोन कमिश्नर आरएस चैहान के मार्गदर्शन में हुआ।

एक माह के अथक परिश्रम से तालाब में उगे जलकुंभी को निकालने के साथ तालाब के चारों तरफ और परिसर की सफाई कराई गई। इसके बाद हाल ही में हुए बारिश से तालाब लबालब भर गया है। सफाई होने के बाद तालाब में भरे हुए पानी यहां मोहल्ले वासियों और लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कमिश्नर श्री पाण्डेय ने कहा कि इसी तरह शहर के सभी तालाबों में वर्षा जल को संरक्षित किया जाएगा। इससे तालाब के आसपास के मोहल्लों में जल स्तर गिरने और गर्मी के दिनों में पानी की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

कमिश्नर श्री पाण्डेय ने डीपूपारा तालाब की सफाई के साथ वर्षा जल संरक्षण के कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यों की सराहना करते हुए इसी तरह शहर के सभी तालाबों की सफाई कराने और वर्षा जल को संरक्षित करने की बात कही है।गंदगी न फैलाने लोगों से अपील

कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि तालाब की सफाई कर दी गई है, लेकिन इस सफाई व्यवस्था को बरकरार रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। आमतौर पर लोग तालाब किनारे कचरा सहित पारंपरिक पूजा आदि के सामानों को फेंक देते हैं। इससे तालाब का पानी दुषित होने के साथ गंदगी भी फैलती है। कमिश्नर श्री पाण्डेय ने शहरवासियों से तालाब में कचरा नहीं फेंकने और तालाबों के आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की है।
एक लाख पच्चीस हजार रुपए खर्च कर एक माह के अथक परिश्रम से तालाब की सफाई कराई गई। तालाब की सफाई कराने से पूर्व इसकी फोटो ली गई थी, जिसमें तालाब पूर्ण रूप से जलकुभी से भरा पड़ा था साथ ही चारों तरफ मेढ़ में कचरा पटा था। सफाई कराने के बाद वर्तमान में इसकी फोटो ली गई, जिसमें तालाब पूर्ण रूप से स्वच्छ और पानी से लबालब है। तालाब के चारों तरफ और परिसर की भी सफाई की गई। सफाई के दौरान यहां से करीब 10 ट्रक जलकुंभी और मलबा निकाला गया।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...