स्वास्थ्य

बन्नाक चौक के झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज की वजह से काटना पड़ सकता है बच्चे का पैर

डेस्क

प्रदेश में झोलाछाप डॉक्टर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और लगातार दावों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग उनकी ओर से आँखें फेरे बैठा है । जिसका खामियाजा ग्रामीण और गरीब मरीज उठा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फिर से प्रकाश में आया है। जिसमें एक झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज की वजह से बच्चे की जान सांसत में पड़ गई है ।

स्वास्थ्य विभाग को साफ आदेश है कि झोलाछाप डॉक्टर पर कारवाही की जाए लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत की वजह से शहर के आसपास ही झोलाछाप डॉक्टर धड़ल्ले से अपने क्लीनिक चला रहे हैं और चिकित्सक विरोध कर सरकारी बिल की खिलाफत कर रहे हैं। सिरगिट्टी इलाके में रहने वाले 10 वर्षीय राजू के पैर में भंवरा खेलने के दौरान चोट लग गई थी। जिसके चोट के इलाज के लिए उसके परिजन उसे लेकर सिरगिट्टी बन्नाक चौक स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक गए।

दावा किया जा रहा है कि वहां मौजूद गैर डिग्री धारी डॉक्टर ने बच्चे को कोई इंजेक्शन लगाया और कुछ दवाई खाने को दी, साथ ही परिजनों को सलाह दी गयी कि उसके पांव की गर्म पानी से सिकाई करें । सप्ताह भर तक उस झोलाछाप डॉक्टर के कहे अनुसार बच्चे का इलाज चलता रहा लेकिन धीरे-धीरे घाव नासूर बन गया । जब दोबारा परिजन उसे लेकर झोलाछाप डॉक्टर के पास गए तो मर्ज बिगड़ता देख उसने पल्ला झाड़ लिया। जिसके बाद बच्चे को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जानकार बता रहे हैं कि बच्चे के पैर का घाव नासूर बन चुका है और इलाज के लिए उसका एक पैर काटना भी पड़ सकता है। यानी एक झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज की वजह से एक मासूम बच्चे को अपाहिज की जिंदगी जिनी होगी लेकिन फिर भी स्वास्थ्य विभाग ऐसे झोलाछाप चिकित्सकों पर किसी तरह की कार्यवाही नहीं कर रहा है। इससे ना सिर्फ उनके हौसले बुलंद है बल्कि वे धड़ल्ले से प्रैक्टिस भी कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...