स्वास्थ्य

आयुष्मान योजना का लाभ लेने वालों के लिए बुरी खबर , 13 बड़े अस्पतालों में अब सरकारी योजना से नहीं हो सकेगा इलाज

डेस्क

आयुष्मान और अन्य सरकारी योजनाओं के तहत प्रदेश के चुनिंदा बड़े अस्पतालों में स्वास्थ्य लाभ सेवा लेने वाले मरीजों के लिए एक बुरी खबर है। योजनाओं का दुरुपयोग करने वाले 13 बड़े अस्पतालों को योजना से बाहर कर दिया है, जिसकी सूची स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जारी किया है। राज्य में संचालित नगद रहित उपचार योजनाओं का दुरुपयोग करने वाले 13 बड़े अस्पतालों को शासन ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। योजनाओं से बाहर किए जाने वाले अस्पतालों में राज्य के कई बड़े और नामी अस्पतालों के नाम शामिल हैं। अपर सचिव छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सुनील नारायणिया ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

प्रदेश में नगद रहित उपचार के लिए अलग-अलग सात योजनाएं संचालित हैं। इन सभी योजनाओं को समायोजित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव युनीवर्सल हेल्थ स्कीम लागू करने के लिए प्रयासरत हैं। इस सबके बीच इन योजनाओं का लाभ देने के लिए अनुबंधित कई निजी अस्पताल संचालक इसका दुरुपयोग कर रहे थे। वह नगद रहित उपचार योजना से इलाज करने के बाद भी किसी न किसी बहाने मरीज या उसके परिजन से अतिरिक्त राशि वसूल कर रहे थे।
लोगों व जनप्रतिनिधियों से लगातार मिल रही शिकायतों पर जब स्वास्थ्य मंत्री ने इसकी जांच कराई तो बड़ी लापरवाही सामने आई। इस पर नाराजगी जताते स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने प्रदेश के 13 बड़े निजी अस्पतालों को इन योजनाओं के अनुबंध से हटाने का निर्देश दिया है।

इन अस्पतालों को योजना से किया गया बाहर

राज्य शासन के आदेशानुसार रायपुर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर रायपुर, हेरीटेज हॉस्पिटल रायपुर, किम्स हॉस्पिटल बिलासपुर, कालड़ा कास्मेटिक सर्जरी अस्पताल रायपुर, संजीवनी कैंसर अस्पताल रायपुर, अपोलो अस्पताल बिलासपुर, अपोलो बीएसआर भिलाई, राजधानी अस्पताल रायपुर, श्री कृष्णा हॉस्पिटल रायपुर, मुंदड़ा हॉस्पिटल बिलासपुर. उपाध्याय हॉस्पिटल रायपुर, विद्या अस्पताल एंड किडनी सेंटर रायपुर, माता लक्ष्मी नर्सिंग होम एंड इंवेस्टिगेशन सेंटर रायपुर और केयर एंड क्योर मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल रायपुर को योजना से बाहर किया गया है।

इन अस्पतालों में अब भी मिलेगा योजना का लाभ

शासन के आदेशानुसार न्यू कोरबा हॉस्पिटल कोरबा, बालाजी ट्रामा एंड मल्टी स्पेशालिटी हॉस्पिटल कोरबा, महादेव हॉस्पिटल बिलासपुर, श्रीराम केयर हॉस्पिटल बिलासपुर, सीएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल दुर्ग, ओपी जिंदल हॉस्पिटल रायगढ़, आरोग्य हॉस्पिटल रायपुर, कालड़ा बर्न प्लास्टिक सर्जरी सेंटर पचपेड़ीनाका रायपुर, सुयश इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस रायपुर, वी केयर सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल रायपुर, श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस रायपुर, मित्तल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस रायपुर, श्री नारायणा हॉस्पिटल रायपुर, ओम हॉस्पिटल रायपुर, एनएचएमएमआई हॉस्पिटल रायपुर, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर, बाल्को मेडिकल सेंटर रायपुर, डॉ. जाउलकर ईएनटी हॉस्पिटल रायपुर, श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल रायपुर, श्री रेटीना केयर हॉस्पिटल रायपुर, श्री संकल्प हॉस्पिटल रायपुर, श्री अरबिंदो हॉस्पिटल रायपुर, यशवंत हॉस्पिटल रायपुर, एमजीएम आई हॉस्पिटल रायपुर, श्री सत्य साईं हॉस्पिटल रायपुर, एकता इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ रायपुर, पेटल्स न्यू बोर्न एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल रायपुर, एमपीएम हॉस्पिटल बस्तर और आई ईएनटी हॉस्पिटल रायपुर में नगद रहित उपचार योजना लागू रहेंगी।

error: Content is protected !!
Letest
सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच औ... शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी...एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे ... तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती