रतनपुर

नवरात्र पर्व में भी कोरोना का असर, श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने की तैयारी…माँ महामाया मंदिर ट्रस्ट ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय

जुगनू तंबोली


रतनपुर– देश मे राष्ट्रीय आपदा बन चुकी नोवेल कोरोना वायरस का असर इस बार चैत्र नवरात्र पर्व में पड़ने वाला है, जिसका सीधा प्रभाव देवी स्थलों में नज़र आने वाला है। रविवार को रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर परिसर में ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जहाँ जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार व्यवस्था करने निर्णय लिए गए।

इस दौरान प्रमुख रूप से लिए गए निर्णयों में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करना और किसी भी तरह के संक्रमण से उन्हें बचाना उद्देश्य रहा। इस बार नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं को स्क्रीन पर दर्शन लाभ दिलाया जाएगा, वहीँ किसी भी तरह का प्रसाद खुले में नही दिया जाएगा, पहले से निर्धारित दुकाने ही परिसर में लगेंगी,

निःशुल्क भंडारे को बंद कर दिया गया है वही मंदिर को रात में 10 बजे बंद करने का निर्णय लिया है, सप्तमी को भी रात में पट बंद रहेंगे वही पूरे 9 दिनों तक चलने वाले भागवत कथा, जगराता, जसगीत एवं अन्य प्रवचन मंच के कार्यक्रम स्थगित रहेंगे। इसके अलावा एहतियात के तौर पर श्रद्धालुओं के प्रवेश के दौरान कतार में पर्याप्त दूरी बनाने प्रयास किए जाएंगे।

मंदिर परिसर में संक्रमण रोकने सेनेटाइजर और मास्क भी उपलब्ध कराए जाएंगे। ट्रस्टी सुनील कुमार सोंथलिया ने इस दौरान बताया कि मंदिर प्रबंधन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे है जिससे श्रद्धालुओं को नियंत्रित किया जा सके और उन्हें किसी भी तरह के संक्रमण से बचाया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...