बिल्हा

अनियंत्रित हार्वेस्टर सड़क किनारे पलटी… हेल्पर की दबकर हुई मौत, चालक घायल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइवे मेनरोड पर मुढ़ीपार के पास आज सुबह 4 बजे के लगभग एक हार्वेस्टर के सड़क किनारे पलटने से हेल्पर की मौत हो गई है वही चालक घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार जैजैपुर निवासी योगेश चंद्रा अपने हेल्पर भरतलाल चंद्रा के साथ हार्वेस्टर मशीन लेने बेमेतरा के उमरिया गांव गया था जो आज सुबह 4 बजे के लगभग बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुढ़ीपार में मेन रोड हाइवे में दुर्घटना को शिकार हो गया, हार्वेस्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई,

जिसमें हेल्पर भरतलाल चंद्रा उसके नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई वही चालक योगेश चंद्रा के सिर पर चोट आई है जो घायल है। मामले में मृतक भरतलाल चंद्रा के पिता दिलेश्वर चंद्रा की रिपोर्ट पर पुलिस ने हार्वेस्टर क्रमांक CG 13 W 2215 के चालक योगेश चन्द्रा के खिलाफ धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...