रतनपुर

150 सेवकों की निगरानी में 10 कमरों मे करीब 21 हजार मनोकामना दीप होंगे प्रज्ज्वलित, सिद्ध शक्ति पीठ मां महामाया देवी मंदिर में नवरात्र की तैयारी पूर्ण

जुगनू तंबोली

रतनपुर – शहर के शक्तिपीठों व मंदिरों में शारदीय नवरात्र का पर्व शनिवार 17 अक्टूबर से मनाया जाएगा। मां महामाया देवी मंदिर में 21 हजार मनोकामना के दीप प्रज्ज्वलित होंगे। मंदिर परिसर के 10 कमरों में प्रज्ज्वलित मनोकामना दीप की निगरानी 150 सेवक करेंगे। महामाया मंदिर में नवरात्र की तैयारियां पूरी कर ली गई है। शारदीय नवरात्र का पर्व शनिवार 17 अक्टूबर से शुरू होगा। सुबह 11 बजकर 21 मिनट से धूप परिक्रमा के बाद घट स्थापना, देवी षोडशोपचार पूजन व मनोकामना ज्योति कलश का प्रज्ज्वलन होगा। इसके साथ ही दूर्गा सप्तसती, श्रीमद भागवतादि पाठ, शतचंढी पाठ प्रारंभ् होगा। मंदिर में नवरा़त्रि पर्व के दौरान हर रोज पूजा प्रभात आरती 6 बजे, मध्यांहन भोग आरती दोपहर 12 बजे, देवी श्रोत चालीसा पाठ शाम 7 बजे व महा आरती रात 8 बजे होगा। वही शनिवार 24 अक्टूबर को सुबह 9 बजे महाष्टमी हवन पूजन व दोपहर 1 बजके 30 मिनट में पूर्णाहुति यज्ञ शांति पुष्पांजलि होगी। रविवार 25 अक्टूबर सुबह साढ़े 6 बजे राजसी श्रृंगार व महानवमी पूजन होगा। इसके बाद साढ़े 10 बजे राजसी भोग नैवेद्य कन्या_ब्रम्हभोज होगा। दोपहर मनोकामना ज्योति कलश का विसर्जन किया जाएगा।सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट ने नवरा़त्रि की तैयारियां पूरी कर ली है। मैनेजिंग ट्रस्टी सुनील सोंथलिया ने बताया मां महामाया मंदिर में 21 हजार तेल और धी के मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित होगे। इसकी व्यवस्था 10 कमरों में की गई है। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते नवरात्र में भक्तो को माँ के दर्शन नही होंगे। माँ के भक्तों के लिए ऑनलाईन दर्शन की व्यवस्था मंदिर ट्रस्ट के द्वारा की जा रही है। माँ के भक्त फेसबुक व यूट्यूब के माध्यम से माँ के दर्शन लाभ ले सकेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,... बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा, एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ... फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर... 20 लाख की जमीन धोखाधड़ी का मामला... प्लॉट दिलाने के नाम पर युवक से ठगी मोबाइल अपडेट के दौरान खाते से एक लाख पार....साइबर ठगी का मामला दर्ज सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 1.02 लाख की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज,