बिलासपुर

सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 1.02 लाख की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र में छात्रावास अधीक्षक की सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रार्थी रामशण यादव की शिकायत पर आरोपी राहुल राजपूत के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी रामशण यादव, निवासी ग्राम जरहागांव जिला मुंगेली, वर्तमान में घुरू अमेरी सकरी में रहकर काम करता है। उसने शिकायत में बताया कि विकास नगर बिलासपुर निवासी राहुल ने खुद को उच्च अधिकारियों का करीबी बताते हुए छात्रावास अधीक्षक की सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था। आरोपी ने नौकरी दिलाने के नाम पर अलग-अलग समय में नकद और ऑनलाइन माध्यम से कुल 1 लाख 52 हजार रुपये ले लिये।शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी ने 22 मार्च 2025 को नोटरी के समक्ष स्टांप पेपर पर लिखित रूप से यह स्वीकार भी किया था कि उसने नौकरी लगाने के नाम पर उक्त राशि ली है और उसे वापस करेगा। प्रार्थी ने पुलिस को स्टांप पेपर की प्रति, व्हाट्सएप चैट और जुलाई 2023 से अप्रैल 2024 के बीच हुए बैंक ट्रांजैक्शन के दस्तावेज भी सौंपे हैं। रामशण यादव ने बताया कि एफआईआर दर्ज नहीं कराने के दबाव में आरोपी ने 50 हजार रुपये वापस कर दिये, लेकिन शेष 1 लाख 2 हजार रुपये लौटाने से मना कर रहा है। आरोपी लगातार समय मांगकर टालमटोल कर रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...