बिलासपुर

मोबाइल अपडेट के दौरान खाते से एक लाख पार….साइबर ठगी का मामला दर्ज

उदय सिंह

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में मोबाइल सॉफ्टवेयर अपडेट के दौरान साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी ने प्रार्थी के बैंक खाते से एक लाख रुपये पार कर दिए। मामले में पुलिस ने अज्ञात खाता धारक के खिलाफ धारा 318(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बंधवापारा इमलीभांठा सरकंडा निवासी राजकुमार यादव वाहन चालक का काम करते हैं। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके मोबाइल नंबर में गूगल अकाउंट संचालित होता है। 7 मई 2026 को सुबह करीब 11.30 बजे से उनका मोबाइल बार-बार बंद हो रहा था। इसके बाद उन्होंने दोपहर करीब 2 बजे मोबाइल का सॉफ्टवेयर अपडेट कराया। प्रार्थी के अनुसार अपडेट के बाद उनका गूगल पे अकाउंट ओपन नहीं हो रहा था। कुछ समय बाद जब उन्होंने दोबारा अकाउंट चेक किया तो उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कलेक्टोरेट शाखा स्थित खाते से एक लाख रुपये अज्ञात तरीके से ट्रांसफर हो चुके थे। जांच में पता चला कि रकम यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाता में भेजी गई है। राजकुमार यादव ने पुलिस को बताया कि बिना उनकी जानकारी और सहमति के खाते से राशि निकाली गई, जिससे उन्हें गंभीर आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने इसे साइबर अपराध बताते हुए रकम वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर सरकंडा पुलिस ने अज्ञात खाता धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर... 20 लाख की जमीन धोखाधड़ी का मामला... प्लॉट दिलाने के नाम पर युवक से ठगी मोबाइल अपडेट के दौरान खाते से एक लाख पार....साइबर ठगी का मामला दर्ज सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 1.02 लाख की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, संजीवनी विक्रय केंद्र में 1.31 लाख के गबन का मामला... पूर्व संचालिका पर एफआईआर, पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह...पत्नी का गला घोंटकर फरार हुआ पति गिरफ्तार, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी... कमीशन में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले राजस्थान से दो आरोपी... सरपंच प्रतिनिधि पर संजय दत्त ने अपने साथियों के साथ किया हमला...उधारी रकम मांगने पर हुआ विवाद, VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क...