बिलासपुर

अटल श्रीवास्तव ने भाजपा नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप ,कहा भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने की कर रहे कोशिश

डेस्क

कांग्रेस प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसद,विधायक भ्रष्टाचारी अधिकारियो को बचाने के लिए काम कर रहे है जबकि छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें जनहित ,विकास के मुद्दे पर चुन कर भेजी है । छत्तीसगढ़ के विकास के लिए केंद्र सरकार से सहायता लाना छोड़ उन अधिकारियों को बचाने के लिए कार्य कर रहे है ,जो भाजपा कार्यकाल में उनके चहेते रहे है ,शायद इन नेताओं को इस बात का भय है कि कहीं पुलिस के हाथ उनके तक न पहुच जाए । प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने विज्ञप्ति जारी कर इसका कड़ा विरोध किया। छत्तीसगढ़ के सांसद अरुण साव सहित अन्य सांसद कल केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर से मिलकर गत दिनों हटाये गए पूर्व आई ए एस के बचाव पक्ष में दलील दिए । जबकि वह आई ए एस के ऊपर “रेडियस वाटर ” मामले सहित कई गम्भीर आरोप है ।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा अपने कार्यकाल के घोटालों को छिपाने के लिए अलग अलग हथकंडे अपना रही है ,कभी जनहित के नाम पर माननीय न्यायालय के शरण मे जा रही है तो कभी केंद्रीय मंत्री से मिलकर बचाव कर रहे है । महामंत्री ने कहा कि भाजपा के 15 वर्षों में विकास के नाम पर खुल के भ्रष्टाचार किया गया ,सीवरेज के नाम पर,सड़क ,जल,चिप्स में 4601 करोड़ का ई टेंडर ,नान घोटाला,कमल विहार के नाम पर ,स्काई वाक के नाम जैसे बड़े बड़े घोटाले हुए । इनके जांच से बचने के लिए कार्यवाही को बाधित किया जा रहा है ।भाजपा की चाल और चरित्र में यही अंतर है ,इनके जुबां पर कुछ है और काम कुछ कर रहे है । बिलासपुर के सांसद अरुण साव द्वारा अन्य सांसदों से मिलकर एकअधिकारी के भ्रष्टाचार को दबाने के लिए केंद्रीय मंत्री को गलत जानकारी देना सरासर गलत है क्योंकिबिलासपुर की जनता क्षेत्र के विकास के लिए चुनी है ,यह आदिवासी बाहुल्य है ,जहां किसान ,मजदूर बहुसंख्यक है ,इनके उत्थान के लिए केंद्रीय योजना का लाभ मिलना चाहिए पर स्थानीय सांसद भ्रष्ट अधिकारियो को बचाने का खेल खेल रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...