धर्म -कला-संस्कृति

ईद-उल-जुहा को शांति और सौहार्द्र से मनाने की करनी पड़ी अपील

डेस्क

ईद उल जुहा पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने की अपील शांति समिति द्वारा की गई है।
पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा अन्य आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में विचार-विमर्श हेतु शांति समिति की बैठक अतिरिक्त कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी बी.एस.उईके की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस विभाग को पर्व के दौरान समस्त चैक-चैराहों एवं महत्वपूर्ण स्थानों विशेषकर श्रीकांत वर्मा मार्ग से मगरपारा चैक तक सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिये गये। अग्रसेन चैक से इंदु चैक के बीच प्रातः 9.30 बजे से 10.30 बजे तक चार पहिया वाहनों का प्रवेश निषिद्ध करने का निर्देश दिया गया। शहर के चैक-चैराहों एवं डिवाइडरों में लगाये गये अवैध बैनर, पोस्टर एवं होर्डिंग हटाने तथा सड़कों के किनारे दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया। ईदगाह से कब्रिस्तान जाने के दौरान अग्रसेन चैक से इंदुचैक के बीच भारी वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित रखने निर्देश दिये गये।

नगर पालिका निगम को शहर के प्रमुख मार्गों एवं शहर के महत्वपूर्ण स्थलों की साफ-सफाई, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था करने, फायर ब्रिगेड तैनात करने, मरीमाई कब्रिस्तान में प्रकाश की विशेष व्यवस्था एवं साफ-सफाई के निर्देश दिये। सिम्स एवं जिला अस्पताल में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था तथा पुलिस नियंत्रण कक्ष तथा सिटी कोतवाली में एम्बुलेंस तैनात करने, एसईसीएल को फायर ब्रिगेड और एक एम्बुलेंस थाना सरकण्डा में तैनात करने, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल को विद्युत आपूर्ति निरंतर बनाये रखने और आपात स्थिति में सुधार कार्य करने वाले कर्मचारियों के दल तैनात करने और आबकारी विभाग को निर्धारित समय में शराब दुकानों को बंद कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में समिति के सदस्य फिरोज कुरैशी, तिलक राज सलूजा, मोहम्मद फैयाज खान, इकबाल हुसैन, लखन सिंह, शेख नजरूद्दीन, सहित अन्य सदस्य तथा पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...