स्वास्थ्य

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई गई कृमिनाशक दवा  

डेस्क


बच्चों को कृमि से मुक्त कर खून की कमी में सुधार और पोषण स्तर को बेहतर बनाने के लिये राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आज मनाया गया। इस अवसर पर जिले के 1 से 19 साल तक के बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गई।
राजेन्द्र नगर बिलासपुर के स्कूल में आज बच्चो को कृमिनाशक दवा खिलाई गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.प्रमोद महाजन, जिला शिक्षा अधिकारी आर.एन.हीराधर, हाईस्कूल के प्राचार्य श्रीमती मीता दत्ता, मीडिल स्कूल की प्रधानपाठिका श्रीमती रश्मि द्विवेदी सहित अन्य शिक्षक, शिक्षिकाओं ने बच्चों को कृमि से होने वाले नुकसान के बारे में बताया और उनसे बचने के उपाय बताये। सभी बच्चों को पहले बिस्किट खिलाई गई, उसके बाद उन्होंने एल्बेंडाजोल दवा की एक-एक गोली सेवन कराया गया।

जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं शासकीय, अशासकीय, शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, महाविद्यालयों, नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, मदरसा, तकनीकी शिक्षा संस्थान के माध्यम से जिले में 8 लाख 67 हजार 490 बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया था।
जो बच्चे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर किसी कारण से दवा खाने से चूक गये हैं उन्हें 16 अगस्त 2019 को दवा खिलाई जायेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच औ... शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी...एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे ... तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती