प्रकृति

रेलवे क्षेत्र में किया गया वृक्षारोपण, पार्षद व्ही रामाराव ने भी लगाएं पेड़

डेस्क

बरसात के मौसम में हरियाली लाने के मकसद के साथ जगह-जगह वृक्षारोपण किया जा रहा है । वैसे तो बिलासपुर में सर्वाधिक हरियाली रेलवे क्षेत्र में ही है , लेकिन अभी यहां कुछ स्थान खाली हैं, जहां पेड़ लगाए जा सकते हैं। उन्हीं स्थानों पर सघन वृक्षारोपण करने के मकसद के साथ लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है।

इसी कड़ी में करुणा माता महिला कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में क्षेत्र के पार्षद और एमआईसी सदस्य वी रामा राव के साथ कई स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया । तोरवा थाने के सामने स्थित जैतखंभ परिसर, बालाजी मंदिर के सामने, बंगाली स्कूल परिसर और अन्य स्थानों पर नीम, गुलमोहर, पीपल आदि के 25 से अधिक पेड़ लगाए गए साथ ही इन पेड़ों के संरक्षण का भी संकल्प लिया गया। क्षेत्र के पार्षद वी रामाराव ने बताया कि उनके द्वारा लगातार इस मौसम में वृक्षारोपण किया जाएगा ।

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में भी उन्होंने रेलवे क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में इसी तरह वृक्षारोपण किया था, जो पौधे अब 10 फीट से बड़े पेड़ बन चुके हैं ।उन्होंने यह भी कहा कि बिलासपुर में पड़ रही भीषण गर्मी और अल्प वर्षा से निपटने के लिए सभी को एक अभियान की तरह वृक्षारोपण करना होगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में करुणा माता महिला कल्याण सेवा समिति रेलवे की महिला सदस्य भी मौजूद रही जिन्होंने भी पेड़ों को संतान की तरह पालने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...