रेलवे

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में बढ़ी चौकसी, अगले 4 दिनों तक होगी सघन जांच

आलोक

आजादी पर्व स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बिलासपुर समेत सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा तगड़ी कर दी गई है। कश्मीर से धारा 370 हटाने और उसके विरोध में संभावित आतंकवादी हमले की आशंका के मद्देनजर एहतियातन सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में शनिवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में आरपीएफ और जीआरपी ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली।

यहां संदिग्ध यात्रियों के सामानों की भी जांच की गई। वहीं स्टेशन में मौजूद संदिग्धों से पूछताछ भी की गई। स्टेशन के हर कोने पर सीसीटीवी के साथ जवानों द्वारा नजर रखी जा रही है। साथ ही यात्रियों को भी सावधान किया जा रहा है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु को देखते ही तुरंत सुरक्षाकर्मियों को इत्तला करें और किसी भी संदिग्ध वस्तु को ना छुए। 15 अगस्त तक इसी तरह लगातार जांच अभियान चलने की बात की गई है। आरपीएफ ने बताया कि वैसे तो यह नियमित जांच है लेकिन कश्मीर के ताज़ा हालात और पाकिस्तान की धमकियों के बाद इस वर्ष जांच और भी मुस्तैदी से की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...