रेलवे

इंजीनियरिंग ट्रेनिंग सेंटर बिलासपुर में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन USFD मशाीन में कार्यरत कर्मचारियों को कार्य के दौरान ली जाने वाली सावधानियों की जानकारी

डेस्क

विगत दिनों कार्य के दौरान हुई चूक के मद्देनजर USFD मशीन में कार्यरत कर्मचारियों को कार्य के दौरान ली जाने वाली सावधानियों की जानकारी एवं प्रशिक्षित करने हेतु संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इंजीनियरिंग विभाग बिलासपुर मंडल द्वारा आज दिनांक 10 अगस्त 2019 को इंजीनियरिंग ट्रेनिंग सेंटर बिलासपुर में वरि.मंडल अभियंता सेंट्रल श्री महेश कुमार अग्रवाल,की अध्यक्षता एवं सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी श्री रवि नेवाले के मार्गदर्शन में USFD मशीन में कार्यरत कर्मचारियों को कार्य के दौरान ली जाने वाली सावधानियों एवं आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों एवं उनके निराकरण के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा कर प्रशिक्षित किया गया। संगोष्ठी में मंडल में कार्यरत सभी USFD टीमों के , इंजीनियर सहित लगभग 90 कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान उन्हें USFD मशीन एवं कार्यरत कर्मचारियों की बेहतर सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। साथ ही संरक्षा नियमों का पालन करते हुए सजगता के साथ कार्य करने के प्रति प्रोत्साहित किया गया। उन्हें निर्देशित किया गया कि कार्य के दौरान मन को एकाग्रचित कर अपने कार्यों का निष्पादन करें।संगोष्ठी में श्री ए एन सिंह,डी के सहाय, पी एन राय, एवं राजीव कटियार ने अपने विचार व्यक्त किए.

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...