दुर्घटना

रफ्तार का कहर:- अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवार युवकों को लिया चपेट में, एक ने मौके पर तोड़ा दम तो दूसरे की हालत गंभीर….पुलिस पहुँची घटनास्थल

उदय सिंह

सीपत– थाना क्षेत्र के लूथरा नाला के पास आज सुबह एक अनियंत्रित ट्रेलर ने दो बाइक सवार युवकों को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई तो वही दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे उपचार के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बाइक क्रमांक सीजी 10 एएच 3471 में सवार युवक जा रहे थे, जिसे विपरीत दिशा से आ रही ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एएन 0524 ने अपनी चपेट में ले लिया।

दुर्घटना इतनी जबरदस्त हुई कि मौके पर ही बाइक चालक युवक की मौत हो गई है, वही दूसरे की हालत गंभीर है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, वही सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई है, जो शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर,