निगम

मेयर ने दिए अतिक्रमण हटाकर सफाई कराने के निर्देश

डेस्क

पिछले दिनों हुई तेज बारिश से शहर के विभिन्न स्थानों में जलभराव की स्थिति निर्मित हुई थी। इसे देखते हुए मेयर किशोर राय ने रविवार को शुभम विहार एवं भारतीय नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया । इस दौरान नालों के ऊपर हुए अतिक्रमण को हटाकर कर सफाई करने के निर्देश दिए गए।

पिछले दिनों शहर के विभिन्न वार्डों में बारिश से जलभराव की स्थिति निर्मित हुई थी। इस दौरान शहर के विभिन्न बड़े नालों के जाम होने और नालों में अतिक्रमण के कारण भी सफाई नहीं होने की बातें सामने आई थी । जलभराव की स्थिति सामान्य होने पर मेयर किशोर राय ने रविवार को शहर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। सबसे पहले मेयर किशोर राय शुभम विहार कॉलोनी पहुंचे। यहां के लोगों से मिलकर सफाई व्यवस्था एवं जलभराव की स्थिति पर चर्चा की गई। चर्चा उपरांत नालों की सफाई कराने के निर्देश मेयर किशोर राय ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। कुछ जगहों पर नालों के ऊपर अतिक्रमण होने की बातें सामने आई, जिसपर तत्काल कार्रवाई कर अतिक्रमण को हटाने और नालों की सफाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद मेयर किशोर राय ने भारतीय नगर तालाब क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां के नागरिकों ने तालाब के आसपास अतिक्रमण होने एवं सड़क संबंधित शिकायतें की थी, जिस पर भी मेयर श्री राय ने अतिक्रमण को हटाने और सड़क संबंधी समस्या को तत्काल दूर करने अधिकारियों को निर्देशित किए। लोगों ने बताया कि भारतीय नगर में जलभराव होने का सीधा प्रभाव यहां के मुक्ति धाम पर पड़ता है।जलभराव का पानी मुक्तिधाम में जमा हो जाता है, जिससे यहां अंतिम संस्कार करने में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसपर मेयर द्वारा क्षेत्र के सभी नालों की सफाई और पानी निकासी के विकल्प पर काम करने संबंधित जोन कमिश्नर को निर्देशित किया गया। उन्होंने क्षेत्र के नालो के अतिरिक्त पानी को विकल्प के तौर पर बड़े नालों में डाइवर्ट करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य श्याम साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

मेयर ने खड़े होकर कर आए बड़े नालों की सफाई

निरीक्षण के दौरान शुभम विहार क्षेत्र में जेसीबी एवं कर्मचारियों द्वारा नालों की सफाई की जा रही थी। इस दौरान मेयर ने खड़े होकर बड़े नाले, कलवर्ट की सफाई कराई। नाले से निकले मलबा को तत्काल उठाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। मेयर श्री राय ने कहा कि नालों की सफाई में किसी भी तरह की कोताही बरतने पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या,