मस्तूरी

मस्तूरी:- कोचिंग जा रही युवती को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर…मौके पर हुई मौत, जन्मदिन बदला मातम में

उदय सिंह

मस्तूरी – बुधवार को मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिस्दा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब युवती अपनी सहेली के साथ कोचिंग क्लास के लिए घर से निकली थी। परिजन जहां जन्मदिन की तैयारी में जुटे थे, वहीं कुछ ही देर में पूरे गांव में मातम पसर गया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम रिस्दा निवासी नवरत्ना नोर्गे पिता जीवन लाल नोर्गे उम्र 21 वर्ष अपनी सहेली के साथ प्रतिदिन की तरह दोपहर 1 बजे के आसपास गांव स्थित राज एकेडमी कोचिंग क्लास जा रही थी। दोनों सड़क किनारे पैदल चल रही थीं, तभी जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही सहेली दूर जा गिरी जबकि नवरत्ना को सिर में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेसुध हो गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद नवरत्ना को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी सहेली को मामूली चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से वाहन भगाते हुए फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद आरोपी वाहन जयरामनगर की ओर भाग निकला। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का नंबर नोट कर लिया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मस्तूरी पुलिस ने मामले में वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जन्मदिन पर काल बनकर आई मौत, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

इस हृदयविदारक घटना से नवरत्ना के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने बताया कि नवरत्ना पढ़ाई में बेहद होनहार थी और लगातार शासन की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेती थी। बुधवार को ही उसका जन्मदिन था और घर में छोटी-सी खुशियां मनाने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जन्मदिन की मिठास मातम में बदल गई और घर खुशियों की जगह चीख-पुकार से गूंज उठा।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...