रायगढ़

जब सड़क पर पहुँचा गणेश, तो थम गई लोगो की सांसें….वापस भेजा गया जंगल

डेस्क

रायगढ़- खरसिया क्षेत्र के छाल वन परिक्षेत्र में गणेश हाथी के सड़क पर पहुँच जाने से कई घंटों के लिए यातायात व्यवस्था बंद हो गई थी। यातायात ठप्प होने की तरह ही यहां से गुजरने वाले लोगों ट्रक चालक सहित अन्य की सांसें भी कुछ समय के लिए थम गई थी, क्योकि गणेश थोड़ा ग़ुस्से में नज़र आया, उसने छाल से घरघोड़ा मार्ग पर खड़े एक ट्रक पर अपना गुस्सा भी निकाला, उसने ड्राइवर केबिन की कांच तोड़कर सामानों की तोड़ फोड़ की और सड़क पर मंडराता रहा, जिससे कई घंटे इस मार्ग पर यातायात अवरुद्ध रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छाल घरघोड़ा मार्ग पर डोंगाभौना से पहले मुख्य मार्ग पर गणेश हाथी के पहुँचने से मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की काफी लंबी कतार लग गई, लेकिन आज की इस घटना में सुखद बात यह रही,कि गणेश ने किसी की जनहानि नही की, इस घटना स्थल पर छाल पुलिस बल और वन अमला के पहुँचने और काफी मशक्कत के बाद गणेश हाथी को जंगल मे खदेड़ दिया तब जाकर आवागमन सामान्य हो सका।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...