अवर्गीकृत

बेलतरा विधायक के नेतृत्व में ग्रामीणजनों ने नगर निगम सीमा में शामिल करने का किया विरोध

डेस्क

नगर निगम बिलासपुर सीमा में नगर पालिक, नगर पंचायत एवं 15 पंचायतों को शामिल करने के निर्णय पर कांग्रेस सरकार के इस निर्णय के खिलाफ बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि बेलतरा विधायक रजनीश सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में शामिल होकर जिलाधीश कार्यालय बिलासपुर पहुॅचकर आपत्ति दर्ज कराते हुए इस निर्णय का खुलकर विरोध किया और ग्रामीणों ने एडीशनल कलेक्टर बीएस उईके को ज्ञापन सौंपकर आपत्ति दर्ज कराई।
इस मौके पर बेलतरा विधायक रजनीश ने कहा कि इन क्षेत्र के ग्रामीणजन खुलकर विरोध कर रहे है कि नगर निगम बिलासपुर में हमारे क्षेत्रों को शामिल करने से अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से वंचित होना पड़ेगा, जिसमें सर्वप्रथम मनरेगा योजना वहीं दूसरी ओर छोटे-छोटे कार्यो के लिए नगर निगम कार्यालय जाना पड़ेगा तथा सम्पत्तिकर टेक्स का भार भी अधिक पड़ेगा तथा हमारी व्यवस्थाऐं चरमा जायेगी। इसलिए ग्रामीणजन नगर निगम सीमा में शामिल नही होना चाहते तथा इस निर्णय का विरोध करते है। बेलतरा विधायक ने कहा कि राज्य सरकार अपने इस निर्णय पर पुनः विचार कर ग्रामीणजनों की भावनाओं को ध्यान में रखे।
इस मौके पर ग्राम पंचायत लिंगियाडीह, मंगला मोपका खमतराई, बहतराई, कोनी, बिरकोना, बिजौर, परसाही आदि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, जनपद सदस्य दारा सिंह, मोपका सरपंच तिलक साहू, मंगला सरपंच रमेश पटेल, खमतराई सरपंच किशोर मुंजारे, कोनी सरपंच मनीष गढ़ेवाल, लिंगियाडीह सरपंच अनील राठौर सहित इन पंचायतों के सरपंच पंच ग्रामीणजन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-... मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास...