बिलासपुर

एटीएम तोड़कर चोरी करने की कोशिश कर रहा नाबालिग रंगे हाथों गिरफ्तार….देर रात 2:30 बजे पुलिस ने की घेराबंदी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिटी कोतवाली थाने से कुछ दूरी पर गोल बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम में चोरी करने की नीयत से घुसकर एटीएम में तोड़फोड़ करने वाले एक नाबालिग को एसीसीयू टीम बिलासपुर एवं थाना कोतवाली के कर्मचारियों द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया है, एटीएम मैनेजर वीरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।बीती रात लगभग 2:30 बजे सूचना मिला की गोल बाजार चौक स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा छेड़छाड़ किया जा रहा है,

सूचना पर एसीसीयू बिलासपुर की टीम एवं थाना कोतवाली के कर्मचारियों द्वारा तत्काल गोल बाजार चौक स्थित एटीएम पहुंचकर चेक किया गया, एटीएम में एक 15 वर्षीय नाबालिग हथौड़े से एटीएम मशीन को तोड़कर रकम चोरी करने का प्रयास करते रंगे हाथों पकड़ा गया ,जिसके पास से एक नग हथौड़ा जप्त किया गया है ।मामले में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है ।

error: Content is protected !!
Letest
पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग...