बिलासपुर

बिलासपुर: स्टॉक मार्केट में अधिक मुनाफे का लालच देकर 46 लाख 20 हजार की धोखाधड़ी… निजी रिटायर्ड बुजुर्ग बना शिकार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सायबर थाने में स्टॉक मार्केट में निवेश का लालच देकर 46 लाख 20 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें टिकरापारा निवासी गुरमीत सिंह पिता करतार सिंह ने बताया है कि वह एक निजी कंपनी से रिडायर्ड है, जिनके मोबाईल के वाट्सएप में एक अमन मलिक और प्रियंका गर्ग नाम बताने वाले अज्ञात व्यक्तियों ने संपर्क किया और स्टॉक मार्केट में निवेश से अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया, शुरुआत में 5 हजार, 10 हजार रुपए निवेश के नाम पर पैसे ट्रांसफर कराए गए, जब प्रार्थी पूरी तरह उनके झांसे में आ गया तो धीरे धीरे बड़ी रकम ट्रांसफर कराए गए और उनसे 46 लाख 20 हजार रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया, जब प्रार्थी ने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने नम्बर बंद कर दिया और कोई जवाब नही दिया गया। मामले में प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न मोबाईल नंबर धारकों के खिलाफ धारा 3(5)-BNS, 318(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट... हत्या के मामले में पति गिरफ्तार फर्जी शराब केस में फंसाने का खेल...मस्तूरी थाने के 4 आरक्षकों पर एक लाख रुपये वसूली का आरोप, एसपी से... 20 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरण गिरोह का पर्दाफाश... तीन राज्यों से जुड़े आरोपियों तक पहुंची पुलि... रिवर व्यू क्षेत्र में मिला नवजात का भ्रूण...सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी,