बिलासपुर

वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना…नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बैठाया, सुनसान जगह ले जाकर उतरवाए जेवर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर ऑटो सवार ठगों ने 66 वर्षीय वृद्ध महिला को झांसा देकर साढ़े 3 तोला सोने के जेवर ठग लिए। घटना के बाद महिला ने अपने बड़े बेटे को फोन कर जानकारी दी। बेटा मां को लेकर सरकंडा थाने पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। हालांकि, महिला की तबीयत बिगड़ने के कारण तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी। मिली जानकारी के अनुसार राजकिशोर नगर निवासी रमंती उपाध्याय 66 वर्ष बुधवार शाम करीब 6 बजे अपने नाती के साथ साड़ी खरीदने वसंत विहार चौक गई थीं। इसी दौरान दो युवक ऑटो से उनके पास पहुंचे और नाती की तबीयत खराब होने की बात कहकर बातचीत शुरू की। झांसे में आकर महिला ने नाती को घर जाने के लिए कहा। इसके बाद दोनों युवक महिला को ऑटो में बैठाकर बहतराई चौक की ओर ले गए। बहतराई चौक के पास ऑटो से उतारने के बाद आरोपी महिला को पैदल डी-मार्ट के पास एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां दोनों ने लालच देकर महिला से उसके जेवर उतरवा लिए। महिला ने करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन, 8 ग्राम की अंगूठी और करीब दो तोले की सोने की चूड़ियां आरोपियों को दे दीं। आरोपियों ने जेवर कागज में लपेटने का नाटक किया और महिला का ध्यान भटकाकर उसमें लोहे का चूड़ा रख दिया। इसके बाद कुछ देर में वापस आने की बात कहकर दोनों फरार हो गए। कागज खोलने पर महिला को ठगी का पता चला।सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में दोनों संदिग्ध ऑटो से महिला को उतारकर ले जाते दिखाई दिए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों और ऑटो की पहचान करने में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर बिलासपुर रेलवे स्टेशन में पहुँची गांजे की बड़ी खेप : महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, 24.9 किलो गांजा जब...