
रमेश राजपूत
रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राज्य के प्रशासनिक तंत्र को दुरुस्त और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। विभाग द्वारा जारी नवीनतम आधिकारिक आदेश के तहत प्रदेश के कुल 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से नवीन स्थानों पर पदस्थ किया गया है।

यह आदेश 9 सितंबर 2026 को महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी किया गया।विभाग की ओर से जारी सूची में प्रशासनिक सुगमता के साथ-साथ अधिकारियों के स्वैच्छिक आवेदनों को भी प्राथमिकता दी गई है।सूची में 57 अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिनमें कई तहसीलदारों को प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए विभिन्न जिलों जैसे रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सूरजपुर और रायपुर स्थानांतरित किया गया है।

वहीं कुछ अधिकारियों को पटवारी प्रशिक्षण शालाओं में भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
छत्तीसगढ़ शासन के अवर सचिव धनंजय नेताम के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी अपनी नवीन पदस्थापना वाले स्थानों पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करेंगे।

यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल राज्य में राजस्व कार्यों में तेजी लाने, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।