रतनपुर

बिलासपुर- रतनपुर हाइवे में तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक्टिवा को मारी ठोकर…1 युवक की मौके पर मौत दूसरा घायल

जुगनू तंबोली

रतनपुर – भरारी पावर ग्रीड के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक्टिवा सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खोहनिया उच्च भट्ठी निवासी जितेंद्र यादव, जो वर्तमान में महामाया चौक सरकंडा में रहकर मजदूरी करता है, अपने दोस्त लक्ष्मीचंद देवांगन के साथ एक्टिवा क्रमांक CG 10 NB 6619 से 20 अगस्त की दोपहर पूजा कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर से रतनपुर जा रहा था। दोपहर लगभग 3:45 बजे भरारी पावर ग्रीड के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे ट्रेलर क्रमांक CG 12 BH 6585 के चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज गति से वाहन चलाते हुए उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में लक्ष्मीचंद देवांगन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जितेंद्र यादव के हाथ, पैर और कंधे में गंभीर चोटें आईं। घायल जितेंद्र यादव ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 184-LKS, 106(1)-BNS, 125(a)-BNS एवं 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में पति पत्नी की निर्मम हत्या.. शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश, ब्लाइंड डबल मर्डर का हुआ ख... भारी बारिश के अलर्ट पर बिलासपुर में हाई अलर्ट... कलेक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश बिलासपुर में एलएलबी छात्र ने की आत्महत्या, कमरे से मिला सुसाइड नोट, मोबाइल और कॉल डिटेल खंगाल रही पु... VIDEO:- रतनपुर NH बाईपास पर बड़ा हादसा.. अनियंत्रित ट्रेलर पलटा, सफाई कर रही महिला की दबकर मौत,मेंटे... NH-49 पर लूटपाट का पर्दाफाश, पुलिस का बड़ा एक्शन, दो लुटेरे गिरफ्तार; हथियार, मोबाइल, नकदी और वारदात... मल्हार:- भारी बारिश से ग्राम कटहा में बाढ़ का कहर, लीलागर नदी उफान पर; घरों में घुसा पानी, राहत के इ... अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या..परिजनों ने शव वाहन सेवा पर उठाए सवाल, बिलासपुर: मूसलाधार बारिश बनी काल! नाले के तेज बहाव में बह गई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला, घंटों की मशक्क... बिलासपुर में भारी बारिश का असर: कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी बिलासपुर: मूसलाधार बारिश के बीच जिला प्रशासन का बड़ा फैसला... आज सभी स्कूलों में अवकाश घोषित