बिलासपुर

घर में कपड़े बदल रही युवती का बनाया वीडियो, विरोध करने पर भाई पर धारदार हथियार से हमला… इलाके में सनसनी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के तोरवा थाना क्षेत्र में एक बेहद सनसनीखेज और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां कपड़े बदल रही एक लड़की का चोरी-छिपे वीडियो बनाने का विरोध करने पर उसके भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 4 मार्च 2026 की शाम वह अपनी रिश्तेदार के घर गई हुई थी। करीब शाम 6:30 बजे जब वह वापस घर लौटी तो उसकी बेटी ने उसे बताया कि वह घर के कमरे में कपड़े बदल रही थी, तभी मोहल्ले में रहने वाला मोनिस हटकेश्वर अपने मोबाइल फोन से उसका वीडियो बना रहा था। महिला के अनुसार उसी समय उसकी बेटी के छोटे भाई ने भी युवक को वीडियो बनाते देख लिया। इसी बीच युवती की बुआ भी घर पहुंच गई। उन्हें देखकर आरोपी मोनिस वहां से भागने लगा, लेकिन बुआ ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल से युवती का वीडियो डिलीट कर दिया। पीड़िता ने बताया कि घटना के कुछ समय बाद रात करीब सात बजे उसका बेटा घर के पास स्थित दुकान पर गया था।

इसी दौरान मोनिस हटकेश्वर अपने साथियों वासु हटकेश्वर और हनी हटकेश्वर के साथ वहां पहुंच गया। तीनों ने मिलकर उसके बेटे को पकड़ लिया और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान वासु हटकेश्वर ने किसी नुकीली धारदार वस्तु से युवक की पीठ पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वहीं मोनिस और हनी ने भी हाथ-मुक्कों से उसके हाथ, पैर और पेट में मारपीट की। अचानक हुए इस हमले से युवक घायल हो गया और आसपास के लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने बीच-बचाव कर किसी तरह युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। तोरवा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296, 351(3), 77 तथा 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी