मस्तूरी

शिकायत के 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, घर मे घुसकर महिला से छेड़छाड़ का मामला…

उदय सिंह

मस्तूरी – शहरी क्षेत्रों के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं के साथ होने वाले छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ने लगी है। जिसको लेकर ग्रामीण अंचलों की महिलाओं में हमेशा से ही भय का माहौल बना रहता है। एक ऐसे ही छेड़छाड़ के मामले में मस्तूरी पुलिस को सफलता मिली है जहां घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिसिया कार्रवाई की है दरअसल शनिवार को ग्राम भनेसर निवासी एक महिला ने बीती रात अपने साथ हुए छेड़छाड़ की घटना की शिकायत मस्तूरी थाने में दर्ज कराई थी जिसको लेकर एफ आई आर दर्ज कर पुलिस आरोपीहरि कुमार रात्रे की तलाश में जुटी हुई थी इसी बीच रविवार को पुलिस की सूचना मिली की आरोपी हरि कुमार पास के ही गांव पारा घाट में छुपा हुआ है

जिस पर थाना प्रभारी फैजुल शाह ने तत्काल आरोपी को पकड़ने पुलिस टीम रवाना किया जहां दबिश देकर मस्तूरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है शिकायत के बाद 24 घंटे के अंदर हुए इस कार्यवाही से शिकायतकर्ता ने राहत की सांस ली है।

error: Content is protected !!
Letest
मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...