अवर्गीकृत

नकली पिस्टल दिखाकर लूटने वाले लुटेरे चंद घंटो में ही दबोचे गए

डेस्क

बिलासपुर को लोग न्यायधानी कहते हैं लेकिन अब यह अपराध धानी बनता जा रहा है। अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ चुके हैं कि वे दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे है। पौड़ी दहला अकलतरा में रहने वाले सुनील निर्मलकर बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई का काम करते हैं। वे हाईवा में गिट्टी भरकर मंगला चौक मुंदड़ा हॉस्पिटल के पास माल अनलोडिंग करने के लिए खड़े थे ।घटना 21 अगस्त दोपहर 2:00 बजे के करीब की है। तभी वहां एक स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी 11 f 1566 में सवार होकर तीन युवक पहुंचे और हथियार दिखाकर सुनील निर्मलकर को डराने धमकाने लगे । तीनों ने सुनील निर्मलकर को हथियार की नोक पर लूटा और उनके पास मौजूद मोबाइल और पर्स को लेकर भाग खड़े हुए। जिसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गयी। दिनदहाड़े लूटपाट की घटना सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए ।

तुरंत एक टीम का गठन किया गया, जिसने घटना को अंजाम दिया गया था उस कार के नंबर के आधार पर खोजबीन शुरू की। वाहन नंबर के आधार पर जानकारी जुटाने पर पता चला कि कार संजय कुमार यादव के नाम रजिस्टर्ड है। तुरंत संजय कुमार यादव से पूछताछ की गई तो पता चला कि उसने अपनी यह कार बिक्री के लिए सरकंडा अमन केसवानी को दिया हुआ था। पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ती आगे बढ़ रही थी कि तभी उसे जानकारी हुई कि उस कार को आशु, प्रदीप और आसिफ नाम के तीन लोग लेकर घूम रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू कर दी तो आशु और प्रदीप व्यापार विहार के पास घेराबंदी कर धर दबोचे गए । इनकी निशानदेही पर मंगला के पास से आसिफ को भी पकड़ लिया गया ।पता चला यदुनंदन नगर निवासी आशुतोष उर्फ आशु सिंघल, विद्युत नगर सिरगिट्टी निवासी प्रदीप सिंह और मंगला आजाद चौक में रहने वाला आसिफ खान अपराधी प्रवृत्ति के हैं जो नकली पिस्टल और एयरगन दिखाकर लोगों को लूटा करते थे। तीनों ने ही सुनील निर्मलकर को भी लूटा था और उसके पास मौजूद 2000 रु और एक मोबाइल लेकर भाग गए थे ।पकड़े जाने पर तीनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया और 2000 में से 1300 रुपये उनके पास से बरामद हो गए। साथ ही तीनों के पास से तीन एयर पिस्टल भी पुलिस ने बरामद किया है। इसी के साथ वह कार भी पुलिस को मिल गई है जिसमें सवार होकर तीनों ने अपराध को अंजाम दिया था। दिनदहाड़े नकली पिस्टल के सहारे लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी चंद घंटों में ही धर दबोचे गए।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग...