अवर्गीकृत

चलती बस में लग गई आग , देखते ही देखते उठने लगी लपटें

डेस्क

द बर्निंग ट्रेन की कहानी तो सबने सुनी है लेकिन बर्निंग बस देखकर लोगों के होश उड़ गए। शुक्रवार शाम को जिसने भी यह नजारा देखा वो हैरान रह गया। आशीष ट्रेवल्स की यात्री बस क्रमांक cg10 सी 1604 यात्रियों को भरकर बिलासपुर से मरवाही की ओर जा रही थी। बस जैसे ही नेहरू चौक के पास पहुंची थी अचानक उसके इंजन से धुआं निकलता दिखा । बस से धुआं निकलता देख कर ड्राइवर को इसकी जानकारी दी गई, जिसने बस को तत्काल रोका। बस में आग दिखाई दी। माना जा रहा है की बैटरी में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। बस में 40 यात्री सवार थे। जैसे ही यात्रियों को बस में आग लगने की भनक लगी वे हड़बड़ा गए और बस से उतरने की होड़ लग गई।

किसी तरह सबको बस से नीचे उतारा गया। इसी दौरान सिविल लाइन पुलिस और फायर बिग्रेड को भी सूचना दे दी गई लेकिन जब तक दमकल पहुंचती तब तक धू धू कर बस जलने लगी थी। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक बस खाक में बदल चुकी थी। समय रहते बस में लगी आग का पता चल गया इसलिए यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ नहीं तो यह हादसा जानलेवा भी हो सकता था ।शाम के वक्त लोगों की बड़ी संख्या में आवाजाही थी, इसी दौरान व्यस्त सड़क पर जलती बस देख कर सब की चीख निकल गई।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी