अवर्गीकृत

शराब तस्करी करते हुए पकड़ा गया केंदा का ढाबा संचालक

डेस्क

पर्यटन स्थल केंदा में मनीष ढाबा के नाम से ढाबा चलाने वाला सतीश कुमार अग्रवाल मध्य प्रदेश से अंग्रेजी शराब लाकर ग्राहकों को बेचता था। मुखबिर से सूचना के बाद पुलिस की टीम ने मनीष ढाबा पर रेड किया तो सतीश कुमार अग्रवाल के काउंटर में रखे सोफे के नीचे छुपाए गए दो थैले में अंग्रेजी और देसी महुआ शराब बरामद हुआ। सतीश अग्रवाल के पास से 11 नग गोवा स्पेशल व्हिस्की, सात इंपीरियल ब्लू व्हिस्की, सात मैकडॉवेल नंबर वन व्हिस्की वहीं एक अन्य थैले में 7 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुआ। सतीश अग्रवाल के पास कुल 11.5 लीटर शराब बरामद की गई जिसकी बाजारू कीमत 4655 रु बताई जा रही है ।इस मामले में कार्रवाई करते हुए ढाबा संचालक सतीश अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि सतीश अग्रवाल ढाबा संचालन की आड़ में लंबे वक्त से अवैध शराब की तस्करी और मवेशी तस्करी में भी सक्रिय है जिसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,