बिलासपुरस्वास्थ्य

एक बार फिर तोरवा क्षेत्र में नलों में आ रहा नालियों का गंदा पानी, पाइप लाइन लीकेज की नहीं की जा रही जांच

डेस्क

बिलासपुर नगर निगम की गलतियों की वजह से तोरवा, गुरुनानक चौक क्षेत्र में महामारी फैलने की आशंका तेजी से गहरा रही है। बरसात के इस मौसम में बरती जा रही लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है । गर्मी में पूरे शहर में पानी के लिए हाहाकार मचा था और अब बरसात में यही लोग नगर निगम अधिकारियों की गलती की वजह से दूषित पानी पीने को विवश है। तोरवा गुरुनानक चौक से लूथरा टिंबर और साईं भूमि क्षेत्र में इन दिनों नलों से नाली का गंदा बदबूदार और कीड़े युक्त पानी आ रहा है। पिछले दिनों यहां नाली की खुदाई और सफाई के दौरान जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद ली गई थी, मुमकिन है उस दौरान किसी पाइपलाइन में दरार आ गई ।

यहां व्यवस्थाएं इस तरह है कि पेयजल की पाइप लाइन नालियों से होकर गुजर रही है। जैसे ही नाली का जलस्तर बढ़ता है, पाइप से होकर नालियों का गंदा पानी घरों में पहुंचने लगता है । और कोई विकल्प न होने से लोग यही पानी पीने को विवश है। पिछले एक पखवाड़े से यहां के नागरिक जल विभाग के अधिकारियों को शिकायत कर कर थक चुके हैं, लेकिन उनके कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। नागरिकों की शिकायत को दरकिनार कर अधिकारी शायद किसी महामारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सुबह और शाम यहां नल से गंदा, मटमैला ,बदबूदार और कीड़े युक्त पानी आ रहा है। जिसे पीने से डायरिया, पीलिया और अन्य जानलेवा बीमारी होने की आशंका हर वक्त बनी हुई है। छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी यही पानी पीने को विवश है ।

बिलासपुर स्मार्ट सिटी बनने का दावा करता है और यहां के लोग नालियों का गंदा पानी पी रहे हैं। वह भी सिर्फ निगम अधिकारियों की अनदेखी की वजह से। जाहिर है निगम प्रशासन को नागरिकों की सुध नहीं है, अगर होती तो वे शिकायतों के बाद कम से कम यह जांच तो करते कि आखिर पाइप लाइन में लीकेज कहां पर है। उसे सुधारने की कोशिश करते लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं किया जा रहा। नई व्यवस्था के तहत नागरिकों को टोल फ्री नंबर दिए जाते हैं, जिस पर शिकायत करने पर निराकरण का दावा किया जाता है। लेकिन जब शिकायतों पर ध्यान ही नहीं देना है तो फिर ऐसे नंबरों के जारी करने का क्या औचित्य है।

सभी माध्यमों से शिकायत करने के बावजूद अगर अधिकारी और कर्मचारी जमीनी स्तर पर काम नहीं करेंगे तो फिर ऐसे दावों का क्या असर होगा ।लगातार घरों में दूषित पानी आने से गुरुनानक चौक और तोरवा क्षेत्र के नागरिक आंदोलन की राह पर जाने को विवश किए जा रहे हैं । सत्याग्रह news.in से बात करते हुए लूथरा टिंबर और साईं भूमि क्षेत्र के नागरिकों ने कहा कि अगर निगम अधिकारियों की लापरवाही की वजह से कोई बीमार पड़ता है और किसी की जान चली जाती है तो फिर क्या निगम इसकी जिम्मेदारी लेगा ? जाहिर है मामला गंभीर है इसलिए निगम को तत्काल इस पर एक्शन लेने की आवश्यकता है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...