बिलासपुर

मुंगेली में मुख्यमंत्री ने की सौगातो की बारिश, उद्यान और सीटी स्कैन मशीन के लिए किया मंच से ऐलान

आकाश दत्त मिश्रा

बुधवार को मुंगेली पहुंचे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल की आम सभा का आयोजन कृषि उपज मंडी प्रांगण में किया गया। जहां उन्होंने 31 करोड़ दो लाख 66 हजार रुपए के 13 विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात मुंगेली की जनता को दी। विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का इस दौरान पिछले दिनों पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण प्रतिशत में बढ़ोतरी करने पर पिछड़ा वर्ग द्वारा उनका अभिनंदन भी किया गया । मुंगेली पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हेलीपेड पर जोरदार स्वागत किया गया। वहां से वे सभा स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने सभा को संबोधित करने से पहले 30 करोड से अधिक के 10 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। वहीं करीब 96 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 3 कार्यों का शिलान्यास भी उनके द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री को सुनने पहुंची जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने यहां कई बड़े ऐलान भी किए। मुंगेली में मुख्यमंत्री द्वारा जल आवर्धन योजना का भूमि पूजन किया गया।

वहीं इसी दौरान अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों ने उनका अभिनंदन करते हुए आभार प्रकट किया । सभा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुंगेली शहर में मौजूद अव्यवस्थित उद्यान के लिए 50 लाख रूपय की राशि प्रदान करने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में खुड़िया स्थित राजीव गांधी जलाशय पर्यटन के लिहाज से प्रमुख स्थल है लेकिन यहां एक व्यवस्थित उद्यान की कमी है। इसके लिए भी उन्होंने उद्यान निर्माण की घोषणा की। लंबे वक्त से मुंगेली जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन की कमी महसूस की जा रही है ।बुधवार को मुंगेली पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला अस्पताल को सीटी स्कैन मशीन देने की भी घोषणा की। अपने 7 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए भूपेश बघेल ने पिछली सरकार को जमकर कोसा । अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में नई सरकार द्वारा जनता को दी जा रही योजनाओं के लाभ का श्रेय कांग्रेस पार्टी नहीं लेना चाहती क्योंकि यह जनता का अपना अधिकार है, जिन्हें देना उनका कर्तव्य है।

पिछले सरकार पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि उन्होंने केवल दिखावे की योजना चलाई, जिससे जनता का हित नहीं हुआ। एक बार फिर उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए छत्तीसगढ़िया सरकार का दावा करते हुए कहा कि यहां की लोक संस्कृति और त्योहारों के संरक्षण के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं । यही कारण है कि हरेली, तीजा, पोला जैसे छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहारों को मनाने के लिए अवकाश की घोषणा उनके द्वारा की गई है। मंच पर मुख्यमंत्री के साथ मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव, पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले, नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय और कई गणमान्य चेहरे मौजूद रहे। सभा को जिले के प्रभारी मंत्री टी एस सिंह देव ने भी संबोधित किया । उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में पेंशन प्राप्त करने के लिए हितग्राहियों को बैंकों में लाइन लगाने की दिक्कत का सामना करना पड़ता है । इसलिए इस दिक्कत को दूर करने के लिए प्रदेश की सरकार सभी ग्राम पंचायतों में एक सहायिका या सहायक नियुक्त करेगी। जिससे हितग्राहियों को पेंशन प्राप्त करने के लिए बैंकों के आगे लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। अब उन्हें पेंशन की रकम घर बैठे प्राप्त हो सकेगी। जिले के प्रभारी मंत्री ने भी दावा किया कि प्रदेश की नई सरकार जनता के साथ हर कदम पर साथ चल रही है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री है, जो प्रदेश की सभी स्थितियों से बेहतर वाकिफ है। मुंगेली के विधायक और पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले ने भी हमेशा की तरह अपनी तुकबंदी से लोगों को गुदगुदाया। विधायक मोहले ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि जल आवर्धन योजना का कनेक्शन डिंडोरी से जोड़ा जा रहा है जिसे सीधा खुड़िया से जोड़ा जाए ,जिससे बेहतर परिणाम सामने आएंगे। बुधवार को मुंगेली पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तमाम हितग्राही मूलक योजनाओं के लिए हितग्राहियों को 36 लाख 71 हज़ार की सामग्री भी प्रदान की। इसके तहत ट्रैक्टर ट्रॉली, कृषि उपकरण, पावर स्पेयर, चेक आदि प्रदान किए गए। बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुनने बड़ी संख्या में जिले से लोग सभा स्थल पहुंचे थे।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट... VIDEO:-बिलासपुर हाई-प्रोफाइल लूट की गुत्थी सुलझी… 5 अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, करोड़ों के जेवर-नगदी... दिनदहाड़े लूट और उठाईगिरी गिरोह बेनकाब... 7 वारदात, 9.83 लाख की लूट, बिहार के दो आरोपी जांजगीर पुलिस... मस्तूरी विकासखंड के 8 ग्रामों में उचित मूल्य राशन दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित, स्व सहायता समूह,... बिलासपुर सराफा लूट कांड: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शॉर्ट एनकाउंटर, एक आरोपी के पैर में लगी गोली,... छत्तीसगढ़ में बढ़ी ब्राउन शुगर की डिमांड....अब मुंगेली जिले में ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, प... VIDEO बिलासपुर लूटकांड अपडेट: उरतुम के पास कार बरामद, लेकिन ढाई किलो सोना और साढ़े तीन लाख लेकर फरार...