पचपेड़ी

VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग अलर्ट

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी परिक्षेत्र में पहली बार जंगली भालू देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार सुबह लगभग 6 बजे के आसपास पचपेड़ी और ध्रुवाकारी के बीच नहर किनारे टहल रहे लोगों की नजर अचानक भालू पर पड़ी। भालू को देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने सतर्कता बरतते हुए उसे गांव की ओर आने से रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद भालू केवंतरा , सुकुलकारी होते हुए भरारी जंगल की ओर चला गया।घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई और इलाके में भालू की तलाश शुरू कर दी गई है।

डिप्टी रेंजर बघेल ने बताया कि पचपेड़ी परिक्षेत्र में जंगली भालू देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई है। विभाग की टीम लगातार इलाके में सर्च अभियान चला रही है। भालू का पता चलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा और उसे सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से खेतों में काम करने वाले किसानों और सुबह-शाम बाहर निकलने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विभाग ने कहा है कि किसी भी स्थिति में भालू के करीब जाने या उसे उकसाने का प्रयास न करें तथा तुरंत वन अमले को सूचना दें।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर