पचपेड़ी

VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़कर सोठी जंगल में छोड़ा

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी परिक्षेत्र में पहली बार जंगली भालू की दस्तक से शुक्रवार सुबह ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 6 बजे पचपेड़ी और ध्रुवाकारी के बीच नहर किनारे टहलने निकले लोगों ने अचानक एक जंगली भालू को देखा, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए भालू को गांव की ओर बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। इसके बाद भालू केवंतरा और सुकुलकारी होते हुए भरारी जंगल की दिशा में चला गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल सक्रिय हो गई। वन अमला लगातार भालू की तलाश में जुटा रहा।

कई घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद वन विभाग ने भरारी जंगल क्षेत्र में भालू को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया।वन विभाग के अनुसार पकड़ी गई भालू 6 से 7 वर्ष की मादा भालू है। रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित तरीके से सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत सोठी के जंगल में छोड़ दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि भालू पूरी तरह स्वस्थ है और उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया है ताकि वह आबादी वाले इलाके से दूर रह सके। गांव में भालू की मौजूदगी से ग्रामीणों में पूरे दिन दहशत का माहौल बना रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर