रतनपुर

VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – रतनपुर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 भेड़ीमुड़ा में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। घर में मां का दशगात्र कार्यक्रम चल रहा था, इसी बीच परिवार के सबसे छोटे बेटे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कृष्णकुमार धीवर पिता सहसराम धीवर उम्र 30 वर्ष निवासी भेड़ीमुड़ा, रतनपुर के रूप में हुई है। शुक्रवार को घर में उसकी मां का दशगात्र कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें रिश्तेदार और आसपास के लोग शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान कृष्णकुमार पास स्थित नैया तालाब में नहाने चला गया। बताया जा रहा है कि वह तालाब में नहाने के लिए कूदा, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकला। काफी समय बीतने के बाद परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।

आसपास खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो तत्काल इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तालाब में जाल डालकर युवक की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। एक ओर जहां परिवार मां के निधन के गम से उबर भी नहीं पाया था, वहीं बेटे की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। इलाके में इस घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...