अवर्गीकृत

मुंगेली पुलिस के पास आया अजीबोगरीब मामला, किसी ने की है पौधे चोरी होने की शिकायत

आकाश दत्त मिश्रा

मुंगेली में अपनी ही तरह का एक अनोखा मामला सामने आया है । स स् उद्यान चंद्रदेव सिंह नामक व्यक्ति ने बाकायदा एसपी को आवेदन कर 4 पौधों की चोरी की रिपोर्ट लिखाई है। अब तक कीमती चीजों की चोरी होने की बात लोगों ने सुनी थी लेकिन सरकार द्वारा लगाए गए पौधे और वह भी केवल 4 पौधे चोरी हो जाए और कोई उसकी रिपोर्ट लिखाने पुलिस तक पहुंच जाए तो फिर बात हैरानी की तो होगी ही। चंद्रदेव सिंह ने पुलिस अधीक्षक को लिखे आवेदन में कहा है कि मुंगेली बिलासपुर रोड पर ग्राम पंचायत करही से गिधा तक सड़क के दोनों और कदंब के पौधे लगाए गए हैं। इन्हीं रोपित पौधों में से करही से बिलासपुर की तरफ फ्लाई ऐश ब्रिक्स फैक्ट्री के आगे 4 पौधे 26 अगस्त की रात को किसी ने चोरी कर लिए।

चंद्र देव सिंह को चिंता इस बात की है कि अगर इसी तरह पौधे चोरी होते रहे तो फिर उनका उद्देश्य पूरा नहीं होगा ।उन्हें यह भी लगता है कि भविष्य में उनके द्वारा रोपित पौधे इसी तरह चोरी हो जाएंगे तो फिर पौधे लगाने का क्या मतलब ।अपनी तरह के इस अनोखे मामले से पुलिस भी हैरान है। बावजूद इसके पुलिस अधीक्षक ने इस विषय में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी को जांच और कार्यवाही के आदेश दिए हैं । मुंगेली जनपद पंचायत द्वारा किए जा रहे पौधरोपण के संबंध में यह जानकारी भी अहम है कि एक पौधा लगाने में 4 से 5 सौ रुपये का अनुमानित खर्च आ रहा है। इस वर्ष मुंगेली में करीब 18 सौ पौधे लगाए गए हैं अर्थात पौधों की कुल कीमत 9 लाख से अधिक है। भले ही 4 पौधे चोरी होने की शिकायत मजाक लगती हो लेकिन अगर यह आंकड़ा बढ़ जाए तो फिर रकम भी बड़ी हो जाएगी। वैसे परेशानी केवल पौधों की चोरी की भर नहीं है, यहां तो सड़क पर लगे पौधों को मवेशी भी बड़े आराम से चट कर रहे हैं ,लेकिन शिकायतकर्ता को शिकायत तो पौधे चोरी करने वालों से है।

मुमकिन है जिन्होंने पौधे चोरी किए हैं वे भी उसे कहीं ना कहीं लगाएंगे और अंततः इससे पर्यावरण सरंक्षण का ही उद्देश्य पूरा होगा। लेकिन चंद्रदेव सिंह की इच्छा है यही है कि पौधे जहां उन्होंने लगाया है वही बढे। हैरान करने वाली इस शिकायत के बाद पुलिस हमेशा की तरह जांच का हवाला दे रही है लेकिन लोगों को भी पता है कि जो पुलिस गैंगरेप से लेकर हत्या तक के मामलों को सुलझाने में खास दिलचस्पी नहीं लेती वह मामूली चार पौधों की चोरी को लेकर कितनी गंभीर होगी और किसे पकड़ने में अपनी ऊर्जा जाया करेगी।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...