अवर्गीकृत

खेल दिवस पर आयोजित वर्कशॉप में बच्चों ने उठाया अलग-अलग खेलों का आनंद

डेस्क

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्मार्ट सिटी द्वारा आयोजित एकदिवसीय स्पोर्ट वर्कशाप में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खेलों को खेलकर खूब मस्ती की। इस दौरान “स्पोर्टी बीन्स” के प्रशिक्षकों ने इन बच्चों को खेल की बारीक तकनीक को विस्तार से सिखाया। कार्यक्रम में शहर विधायक शैलेष पाण्डेय और निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय उपस्थित रहें।

वर्तमान समय में मोबाइल और कंप्यूटर के कारण बच्चें खेल गतिविधियों दूर हो रहें है।इसके अलावा जिनमें खेल के प्रति रूचि है,उन्हें सही मार्गदर्शन नहीं मिलने के कारण प्रतिभा का हनन हो रहा है। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर “हमर बिलासपुर” के नई पौध को खेल के प्रति सही मार्गदर्शन देने और उन्हें खेल की बारीकियों को समझाने के साथ खेल के प्रति रूचि पैदा करने के उद्देश्य से ढाई साल से आठ साल तक के बच्चों के लिए बिलासपुर स्मार्ट सिटी द्वारा यह आयोजन किया गया। राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में दोपहर 3 बजे वर्कशाप शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक जारी रहा। इस दौरान सहयोगी के तौर पर मौजूद खेल संस्था “स्पोर्टी बीन्स” के प्रशिक्षकों द्वारा करीब 200 बच्चों को विभिन्न प्रकार का खेल खिलाया गया जिसमें क्रिकेट,रग्बी,फूटबाल,टेनिस, हॉकी,बेसबॉल,बाॅलीबाल,बाॅस्केटबाल शामिल थे। इसके अलावा प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को मौज-मस्ती के साथ अलग-अलग एक्सरसाइज कराया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित बच्चों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। इस दौरान अभिभावक पूरे समय मौजूद रहें।


कार्यक्रम में पधारें शहर विधायक शैलेष पाण्डेय ने वर्कशाप की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। इससे बच्चों में खेल की प्रति रूचि पैदा होगी, जिस पर मेहनत करके वें आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करेंगे। प्रतिदिन हमें खेल के लिए कुछ समय निकालना ही चाहिए।

इस अवसर पर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि खेल का हमारा जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है, आज यह शारिरीक स्वस्थता के कारक होने के साथ ही साथ कई देशों की पहचान है। खेल के लिए बचपन से अगर व्यवस्थित मार्गदर्शन मिलें तो निश्चित तौर पर आगे चलकर ख्यातिनाम खिलाड़ी बना जा सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...