अवर्गीकृत

नक्शा पास करने के नाम पर सब इंजीनियर ने मांगी 10 हजार की रिश्वत, एसीबी ने उसके साथ उसके साथी ड्राइवर और आर्किटेक्ट को भी गिरफ्तार

डेस्क

प्रधानमंत्री आवास योजना भ्रष्टाचारियों के लिए अली बाबा की गुफा बन चुकी है, जिसमें से वे जब चाहे जैसा चाहे दोहन कर रहे हैं, लेकिन इसी प्रयास में मुंगेली जिले के पथरिया नगर पंचायत के सब इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचे गए। जिनके खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार भी कर लिया है। पथरिया निवासी जितेंद्र यादव के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि स्वीकृत हुई थी। बीमार और बुजुर्ग जितेंद्र यादव ने अपने बेटे सनी यादव को पावर ऑफ अटॉर्नी देते हुए प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा था। सनी यादव पिछले सात-आठ महीने से आवास बनाने की खातिर नगर पंचायत कार्यालय का चक्कर काट रहा था। बताया जा रहा है कि नगर पंचायत कार्यालय में पदस्थ सब इंजीनियर सत्यप्रकाश मधुकर, सनी को नक्शा बनाने और वर्क आर्डर देने के नाम पर पहले तो परेशान करता रहा और फिर इसके एवज में 10 हज़ार रुपये रिश्वत की मांग कर डाली। लाचार सनी यादव ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी ।हालांकि इससे पहले उसने सीएमओ और अन्य अधिकारियों से भी सब इंजीनियर की करतूत का बखान किया था लेकिन किसी ने उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया । एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी आदित्य हिराधार ने रिश्वत मांगने वाले सब इंजीनियर सत्य प्रकाश को रंगे हाथों पकड़ने की रणनीति तैयार की और गुरुवार को केमिकल लगे नोट के साथ सनी यादव को पथरिया भेजा। रिश्वतखोर सब इंजीनियर ने उसे तहसील कार्यालय बुलाया, जहां शातिर सब इंजीनियर ने अपने ऑफिस के आर्किटेक्ट सुनील रात्रि को रिश्वत की रकम देने की बात कही। सुनील ने रकम लिया और फिर उसे डायरी में दबाकर अपने वाहन चालक अशोक श्यामले को दे दिया। इसके बाद अशोक श्यामले ने डायरी और रकम सब इंजीनियर सत्यप्रकाश को दे दी, जिसे उसने अपनी कार की पीछे वाली डिक्की में रख दिया। इन सब हरकतों को बारीकी से देखने वाली एसीबी की टीम ने मौका पाते ही उन्हें धर दबोचा और फिर रिश्वत के चिन्हांकित नोट कार की डिक्की से जप्त कर लिए गए ।सनी यादव ने तो केवल सब इंजीनियर सत्य प्रकाश की शिकायत की थी लेकिन सत्य प्रकाश ने अपने साथ और 2 लोगों को फंसा दिया। एंटी करप्शन ब्यूरो सत्य प्रकाश के अलावा ड्राइवर और आर्किटेक्ट पर भी कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...