रतनपुर

एक पर कार्रवाई, बाकी पर चुप्पी… रतनपुर में अतिक्रमण हटाने को लेकर उठे भेदभाव के आरोप, वन विकास निगम कर रहा मनमानी,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – रतनपुर में वन विकास निगम द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अब विवादों में घिर गई है। खंडोबा मंदिर के पास एक अवैध दुकान को तोड़ने पहुंची टीम की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, वन विकास निगम की टीम बिलासपुर से रतनपुर पहुंची और मंदिर के समीप स्थित एक दुकान को अवैध कब्जा बताते हुए हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

जैसे ही बुलडोजर चला, संबंधित अतिक्रमणकारी ने इसका विरोध किया और मौके पर मौजूद कर्मचारियों से तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि वहां मौजूद स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए और माहौल गर्मा गया। स्थानीय नागरिकों और अतिक्रमणकारी का आरोप है कि पूरे रतनपुर क्षेत्र में वन विकास निगम की जमीन पर सैकड़ों अवैध कब्जे मौजूद हैं। इनमें पक्के मकान, दुकानें और यहां तक कि प्लॉटिंग भी शामिल है।

इसके बावजूद कार्रवाई सिर्फ एक व्यक्ति पर होना प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है। पीड़ित अतिक्रमणकारी ने वन विकास निगम के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उससे कथित रूप से पैसों की मांग की गई थी और जब उसने पैसे देने से इनकार किया, तभी उसकी दुकान को निशाना बनाकर कार्रवाई की गई। हालांकि इन आरोपों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भारी हलचल रही और लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला। कई लोगों ने इसे पक्षपातपूर्ण कदम बताते हुए प्रशासन से पूरे क्षेत्र में समान रूप से कार्रवाई करने की मांग की है। इस घटना के बाद रतनपुर में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं। सैकड़ों में एक पर कार्रवाई जैसी स्थिति ने प्रशासन की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग आगे सभी अवैध कब्जों पर एकसमान कार्रवाई करता है या यह विवाद और गहराता है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला,