बिलासपुर

आदर्श पंजाबी महिला समिति की नई कार्यकारिणी का गठन, रूबी छाबड़ा बनी अध्यक्ष

डेस्क

आदर्श पंजाबी महिला समिति द्वारा रविवार शाम को विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । पंजाबी संस्कृति को बनाए रखने के साथ पंजाबी समाज की महिलाओं की प्रतिभा को उभारने के लिए समिति द्वारा समय-समय पर इसी तरह का आयोजन किया जाता है, जिससे आपसी मेल मिलाप और एकता को भी बढ़ावा मिलता है। सामाजिक बैठक में महिलाओं ने कई आकर्षक गेम्स, हाउजी आदि में हिस्सा लिया।

संस्था की अध्यक्ष दलजीत कौर सलूजा की अगुवाई में समिति विगत 1 साल से विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेलकूद, लोक नृत्य प्रतियोगिता, शबद कीर्तन और सामाजिक कार्यों का आयोजन कर रही है। जिसमें महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग लेती है। रविवार की इस बैठक में नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें रूबी कौर छाबड़ा और उनकी टीम को समिति की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नई कार्यकारिणी में रूबी छाबड़ा की नियुक्ति बतौर अध्यक्ष हुई है ।उनके साथ सुनीता चावला कोषाध्यक्ष, ललजीत कौर सलूजा सह सचिव, अंशु टुटेजा और रूपसी अजमानी सह कोषाध्यक्ष, दीप छाबड़ा, श्रद्धा खंडूजा उपाध्यक्ष, पम्मी गुंबर , रूमी सलूजा मीत गंभीर, डेजी वालिया ,गोल्डी छाबड़ा ,कुलबीर सलूजा, रानी छावड़ा की नियुक्ति की गई है। पंजाबी महिला समिति की संस्थापक शशि आहूजा और महिला समिति के समस्त सदस्यों की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया ।

error: Content is protected !!
Letest
तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी