बिलासपुर

होम लोन के नाम पर रेलवे के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के साथ 4 लाख रुपए की ठगी…झांसे में लेकर करते रहे वसूली

रमेश राजपूत

बिलासपुर – साइबर क्राइम के प्रति लोगों को लाख समझाईश और चेतावनी देने के बावजूद आसानी से धोखाधड़ी की शिकायतें सामने आ रही है, जिसके शिकार बन कर लोग अपना पैसा लुटा रहे है। इस बार शातिर ठगों ने बिलासपुर रेलवे जोन के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी को अपना शिकार बनाया है, जिसमें उन्होंने होम लोन देने के नाम पर 432535 रुपए की ठगी को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार रेवले के प्रिंसिपल चीफ मेडिकल डायरेक्टर ऑफिस में पदस्थ सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जसवेंदर कुमार को अपने पैतृक गांव में घर बनाने होम लोन की आवश्यकता थी, इसी बीच मुद्रा लोन और बजाज फाइनेंस की ओर से होम लोन दिलाने का कॉल आया, जिनके झांसे में आकर प्रार्थी ने कई किस्तों में विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए रकम ट्रांसफर कराने लगे।

कुल 18 लाख रुपए लोन के एवज में प्रार्थी ने 4 लाख 32535 रुपए बताए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए, जब इसके बाद भी सिवाए आश्वासन और फोन बंद मिलने पर अपने साथ हुए ठगी का अहसास सहायक स्वास्थ्य अधिकारी को हुआ जिसने थाने पहुँचकर अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी की शिकायत तोरवा थाने में की है। गौरतलब है कि फोन के माध्यम धोखाधड़ी की सैकड़ो घटनाएं सामने आ चुकी है और लगातार सामने आते ही जा रहे है बावजूद इसके लोग इसे गंभीरता से क्यो नही ले रहे जो बड़ी ही आसानी से झांसे में आकर अपने पैसे लूटा रहे है, फोन पर केवल बात कर कोई आपको पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहता है और आप झांसे में आकर बिना वेरिफिकेशन के पैसे ट्रांसफर कर रहे है तो यह साफ तौर पर लापरवाही है, जिसका खामियाजा तो आपको भुगतना ही पड़ेगा। ऐसे साइबर अपराधियों से सावधान रहकर ही आप सुरक्षित है, जिन्हें कोई भी जानकारी न दे न ही विश्वास करें।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- साइकिल के पानी की छींट से शुरू हुई रंजिश... हथौड़े से हत्या तक पहुंची, 16 साल के किशोर ने... बुर्के की आड़, पिस्टल का खौफ और लूट का नेटवर्क! कोटा पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्त... मस्तूरी में चाकू के दम पर लूट का खुलासा...आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार फर्जी परमिट की आड़ में लकड़ी का खेल! रायगढ़ में इंटरस्टेट तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार मस्तूरी:- बेटी की शादी के लिए लोन लेने पहुंचा था बैंक...मदद के बहाने शातिर ने खाते से निकाल लिए 2.50... सीपत:- अकेला पाकर युवक पर बरसाया चाकू, पेट और सीने में किए कई वार, पूर्व रंजिश में जान लेने की कोशिश... सीपत में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 4 स्थाई वारंटी... बिलासपुर: रंगदारी का आतंक! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो व्यापारी के बेटे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा बिलासपुर:- आरपीएफ कॉलोनी में कत्ल से हड़कंप, पहरे के बीच बेखौफ हत्यारे!.... स्टेशन से सटे संवेदनशील ... 500 की ड्रेस के चक्कर में गंवाए एक लाख... शिक्षित नर्स भी साइबर ठगों के जाल में फंसी