महासमुंद

यू ट्यूब से नकली नोट बनाने का सीखा तरीका, फिर घर मे छापने लगे नोट….नोट खपाने की फिराक में चढ़े पुलिस के हत्थे, 4 लाख से अधिक के नकली नोट जब्त

रमेश राजपूत

महासमुंद – जिले में नकली नोट छापने का अवैध कारोबार किए जाने व भीड़-भाड़ वाले स्थानो में नकली नोटो को खपाने का प्रयास किए जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त थाना, चौकी प्रभारियों तथा जिला सायबर सेल महासमुन्द को नकली नोट छापने,खपाने वालो का पता तलाश कर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिला सायबर सेल महासमुन्द द्वारा मुखबीर व गुप्तचर लगाकर नकली नोट छापने/खपाने वालो गिरोह की तलाश की जा रही थी कि 26 दिसंबर को मुखबीर से सूचना मिली कि NH-53 गढबेडा चौक पिथौरा के पास कुछ संदिग्ध अवस्था में लोग घुम रहे है।

जिनके पास बहुत सारे पैसे है और वे लोग बड़ी नोट को छोटी नोट में बदलने का प्रयास तथा छोटे व भीड़ भाड़ वाले दुकान में जाकर नकली नोट से समान की खरीदी कर रहे है। सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक ने सायबर सेल की टीम तथा थाना पिथौरा की टीम को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया उक्त टीम मौके पर पहुँचकर संदिग्ध लोगो की तलाश में जुट गई, जहाॅ संदिग्ध लोग अलग-अलग घुमकर नकली नोट को खपा रहे थें। NH-53 गढबेडा चौक पिथौरा के आगे रायपुर रोड पर प्रेम लाल सिन्हा के पान दुकान के पास मोटर सायकल बिना नंबर वाली बजाज प्लेटिना में 03 व्यक्ति बैठे मिले। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम तेजेश्वर दास मानिकपुरी पिता संतशरण मानिकपुरी उम्र 21 वर्ष निवासी जरौद कलाई थाना आरंग जिला रायपुर,  योगेन्द्र दास मानिकपुरी पिता गोपूदास मानिकपुरी उम्र 21 वर्ष निवासी जरौद और अविनाश फुले पिता स्व. सुभाष फुले उम्र 23 वर्ष निवासी आदर्श काॅलोनी WRS रायपुर का रहने वाले बताया। जिनसे बारिकी से पूछताछ करने पर नकली नोट खपाने के लिए छोटे-बडे दुकान में जाकर कम मात्रा में समान खरीद कर नकली नोट को खपाना बातये। आरोपी तेजेश्वर दास मानिकपुरी ने बताया कि सोशल वीडियों प्लेटफाॅर्म यू ट्यूब पर मैने सिखा कि बिना कम्प्यूटर के नोट कैसे छापा जाये। जो इस विधि में मै सफल रहा और अपने घर में HP कंपनी का कलर प्रिंटर व बाॅन्ड पेपर लाकर 2000 रू., 500 रू. 200 रू., 100 रू., 20 रू. के नकली नोट छापना शुरू किया। तीनों आरोपियों से कुल 4,32,860/- रूपये के नकली नोट, एक एच.पी. कंपनी का कलर प्रिटंर, कैची, बाॅन्ड पेपर, हरा टेप, स्कैच कलर पेन, प्रिंटर इंक, 03 नग मोबाईल, बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना पिथौरा में धारा 489(A)(B)(C)(D), 34 का अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन...